New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

गैमी टाइफून

  • गैमी (Gaemi) टाइफून पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में उत्पन्न एक उष्णकटिबंधीय चक्रवात है।
  • इसे फिलीपींस में सुपर टाइफून कैरिना के नाम से भी जाना जाता है।
  • इस टाइफून से फिलीपींस, ताइवान एवं चीन के पूर्वी तटीय क्षेत्र सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं।
  • ताइवान में गैमी टाइफून की रफ़्तार 227 किमी प्रति घंटे मापी गई और इसे सुपर टाइफून श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है।

टाइफून के बारे में 

  • प्रशांत महासागर के पश्चिमी किनारे में, विशेष रूप से दक्षिण चीन सागर और जापान तट के समीप उठने वाले उष्णकटिबंधीय चक्रवातों को टाइफून के नाम से जाना जाता है।
    • एक सामान्य टाइफून की हवा की गति 118-149 किमी/घंटा होती है, एक गंभीर टाइफून में कम से कम 150 किमी/घंटा की गति होती है, और एक सुपर टाइफून में कम से कम 190 किमी/घंटा की गति होती है।
  • विभिन्न क्षेत्रों में उष्णकटिबंधीय चक्रवातों को भाषा के आधार पर हरिकेन, टाइफून या चक्रवात कहा जाता है।
  • ये तीव्र वृत्ताकार तूफान होते हैं जो गर्म उष्णकटिबंधीय महासागरों के ऊपर उत्पन्न होते हैं, जिनकी गति 119 किमी/घंटा से अधिक होती है। 
  • ये तूफ़ान तटीय क्षेत्रों में भारी वर्षा एवं भूस्खलन लाते हैं, आगे मैदानी क्षेत्रों में इनकी गति कम होने से इनका प्रभाव कम हो जाता है।
  • उष्णकटिबंधीय चक्रवात उत्तरी गोलार्ध में वामावर्त घूमते हैं।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR