New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

संयुक्त अरब अमीरात का ब्लू रेजीडेंसी वीज़ा

चर्चा में क्यों 

UAEVISA

  • हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात ने ब्लू रेजीडेंसी वीज़ा लॉन्च किया
  • ब्लू रेजीडेंसी वीज़ा
  • इसका उद्देश्य वैश्विक पर्यावरणीय बुद्धिजीवियों को आकर्षित करना है।
  • यह वीज़ा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े व्यक्तियों को दीर्घकालिक निवास प्रदान करेगा।
  • इस वीज़ा की अवधि 10 वर्ष होगी  
  • इसके लिए निम्नलिखित व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं-
    • अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण संगठनों के सदस्य
    • पर्यावरण पुरस्कार विजेता
    • पर्यावरणीय शोधकर्ता
    • प्रतिष्ठित पर्यावरण कार्यकर्ता; आदि  

UAEM

संयुक्त अरब अमीरात

  • यह पश्चिमी एशिया में अरब प्रायद्वीप पर स्थित देश है 
  • इसकी सीमा ओमान और सऊदी अरब से लगती है 
  • राजधानी - अबू धाबी
  • मुद्रा - यूएई दिरहम (AED)

प्रश्न - हाल ही में किस देश ने ब्लू रेजीडेंसी वीज़ा लॉन्च किया ?

(a) सऊदी अरब 

(b) क़तर 

(c) सिंगापुर

(d) संयुक्त अरब अमीरात

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR