New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के नए अस्थायी सदस्य

चर्चा में क्यों

हाल ही में, वर्ष 2023-2024 की अवधि के लिये संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद्  (UNSC) के पाँच नए अस्थाई सदस्यों की घोषणा की गई है।

प्रमुख बिंदु

  • नए अस्थाई सदस्यों में इक्वाडोर, जापान, माल्टा, मोजाम्बिक एवं स्विटजरलैंड शामिल है।  
  • ये देश भारत, आयरलैंड, केन्या, मैक्सिको और नॉर्वे का स्थान लेंगे। विदित है कि इन देशों की अस्थाई सदस्यता 1 जनवरी, 2023 को समाप्त हो रही है। 
  • स्विट्जरलैंड और माल्टा पश्चिमी यूरोप क्षेत्र, मोज़ाम्बिक और जापान क्रमशः अफ्रीका और एशिया-प्रशांत क्षेत्र तथा इक्वाडोर लैटिन अमेरिकी एवं कैरेबियाई महाद्वीप में स्थित है।
  • गौरतलब है कि पाँच अन्य अस्थायी सदस्य अल्बानिया, ब्राजील, गैबॉन, घाना और यू.ए.ई. है, जिनकी सदस्यता 1 जनवरी, 2024 तक रहेगी। जबकि सुरक्षा परिषद् के पाँच स्थायी सदस्य चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमेरिका है।

चुनाव प्रक्रिया

  • सुरक्षा परिषद् के सदस्यों में 15 देश शामिल हैं, जिनमें से स्थायी सदस्यों को वीटो का अधिकार प्राप्त हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा में संयुक्त राष्ट्र के सभी 193 सदस्य देश शामिल होते हैं, जो दो वर्ष के कार्यकाल के लिये 10 अस्थायी सदस्यों का चुनाव करते हैं।
  • परिषद् में सदस्यता प्राप्त करने के लिये देशों को दो-तिहाई बहुमत या 128 वोट प्राप्त करना आवश्यक होता है, भले ही वे निर्विरोध ही क्यों न हो।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR