New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 26 March, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 15 Feb, 10:30 AM Call Our Course Coordinator: 9555124124 GS Foundation (P+M) - Delhi: 26 March, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 15 Feb, 10:30 AM Call Our Course Coordinator: 9555124124

वंतारा को ‘प्राणी मित्र’ राष्ट्रीय पुरस्कार

चर्चा में क्यों ?

  • वंतारा को भारत सरकार द्वारा ‘प्राणी मित्र’ राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • यह पुरस्कार ‘कॉर्पोरेट’ श्रेणी में राधे कृष्ण मंदिर हाथी कल्याण ट्रस्ट (RKTEWT) के असाधारण योगदान को मान्यता देता है, जो वंतारा के तहत संचालित है।
  • प्राणि मित्र' राष्ट्रीय पुरस्कार पशु कल्याण के लिए भारत का सर्वोच्च सम्मान है।

Prani-Mitra

वंतारा की विशेषताएँ:-

  • 240 से अधिक हाथियों के लिए जंजीर-मुक्त, सुरक्षित और समृद्ध वातावरण
  • बचाए गए हाथियों में शामिल हैं:
    • 30 सर्कस के हाथी
    • 100+ लकड़ी उद्योग से मुक्त कराए गए हाथी
    • पर्यटन और सवारी उद्योग से बचाए गए हाथी
  • हाथियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए समर्पित 998 एकड़ का विशेष जंगल, जहाँ वे:
    • स्वतंत्र रूप से घूम सकते हैं
    • प्राकृतिक भोजन जुटा सकते हैं
    • कीचड़ और धूल से स्नान कर सकते हैं
    • तालाबों में स्नान का आनंद ले सकते हैं

पुरस्कार वितरण समारोह:-

  • स्थान: विज्ञान भवन, नई दिल्ली
  • पुरस्कार प्रदान किया: मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री, भारत सरकार
  • पुरस्कार स्वीकार किया: विवान करणी (वंतारा के CEO)

कॉरपोरेट श्रेणी में ‘प्राणी मित्र’ पुरस्कार:

  • पिछले 5 वर्षों में पशु कल्याण में योगदान के लिए दिया जाता है।
  • निगमों, सरकारी निकायों और सहकारी समितियों को सम्मानित किया जाता है।
  • CSR फंडिंग से संचालित पशु कल्याण पहलों को मान्यता मिलती है।

वंतारा: रिलायंस की पशु कल्याण पहल

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलायंस फाउंडेशन द्वारा अनंत अंबानी के नेतृत्व में ‘वंतारा’ (स्टार ऑफ द फॉरेस्ट) पहल शुरू की गई है।
  • इसका उद्देश्य घायल, दुर्व्यवहार और लुप्तप्राय जानवरों का बचाव, इलाज और पुनर्वास करना है।

मुख्य प्रयास

  • 200+ हाथियों और हजारों अन्य जानवरों का बचाव
  • गैंडे, तेंदुए, मगरमच्छ आदि के पुनर्वास के प्रयास।
  • भारत व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिड़ियाघरों के बुनियादी ढांचे और प्रशिक्षण में सहयोग।

साझेदार संस्थान

अंतरराष्ट्रीय सहयोग

  • वेनेज़ुएला नेशनल फाउंडेशन ऑफ़ ज़ूज़, आईयूसीएन, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ

भारत में सहयोग

  • असम, नागालैंड, राष्ट्रीय प्राणी उद्यान सहित अन्य चिड़ियाघर।

प्रश्न - कॉरपोरेट श्रेणी में ‘प्राणी मित्र’ पुरस्कार दिया जाता है ?

(a) पिछले 2 वर्षों में पशु कल्याण में योगदान के लिए 

(b) पिछले 5 वर्षों में पशु कल्याण में योगदान के लिए

(c) पिछले 7 वर्षों में पशु कल्याण में योगदान के लिए

(d) पिछले 8 वर्षों में पशु कल्याण में योगदान के लिए

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR