चर्चा में क्यों
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने व्हाट्सएप पे (थर्ड पार्टी ऐप प्रोवाइडर) के लिए एकीकृत भुगतान प्रणाली (Unified Payment Interface : UPI ) यूजर ऑनबोर्डिंग सीमा को तत्काल प्रभाव से हटाने की घोषणा की है।
NPCI का हालिया निर्णय
- NPCI के अनुसार व्हाट्सएप पे अब भारत में अपने सभी उपयोगकर्ताओं को UPI सेवाएँ प्रदान कर सकेगा।
- इससे पहले, NPCI ने व्हाट्सएप पे को चरणबद्ध तरीके से अपने UPI उपयोगकर्ता आधार का विस्तार करने की अनुमति दी थी।
- NPCI के अनुसार व्हाट्सएप पे को मौजूदा थर्ड पार्टी ऐप प्रोवाइडर पर लागू सभी मौजूदा UPI दिशानिर्देशों का पालन करना जारी रखना होगा।
व्हाट्सएप पे के बारे में
- व्हाट्सएप कुछ समय से यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) संचालित भुगतान सेवा व्हाट्सएप पे की पेशकश कर रहा है।
- हालाँकि, व्हाट्सएप द्वारा ऑनबोर्ड किए जाने वाले उपयोगकर्ताओं की संख्या पर एक सीमा लगाई गई थी।
- व्हाट्सएप पे उपयोगकर्ताओं को अन्य व्हाट्सएप पे उपयोगकर्ताओं को पैसे भेजने या प्राप्त करने में सक्षम बनाता है।
- उपयोगकर्ता पैसे के अनुरोध भेजने के साथ ही फोनपे और गूगल पे जैसे अन्य UPI भुगतान ऐप के उपयोगकर्ताओं को भी पैसे भेज सकते हैं।