New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

झारखंड की विधवा पुनर्विवाह योजना

  • संयुक्त राष्ट्र (United Nations) द्वारा प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिन को मनाने का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।  
  • संयुक्त राष्ट्र द्वारा पहली बार वर्ष 1975 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया 
  • वर्ष 1977 में संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की घोषणा घोषणा करते हुए एक प्रस्ताव अपनाया
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2024 की थीम : “इंस्पायर इंक्लुजन” (Inspire Inclusion) है।

झारखंड की विधवा पुनर्विवाह योजना

  • झारखंड सरकार ने विधवा महिलाओं को विवाह के लिए प्रोत्साहित करने के लिए विधवा पुनर्विवाह योजना शुरू की है।
  • इसके अंतर्गत दोबारा विवाह करने के लिए विधवा महिलाओं को दो लाख रुपए दिए जाएंगे।
  • इस योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को झारखंड का निवासी होना अनिवार्य है।
  • सरकारी नौकरी वाली महिलाएँ, पेंशन प्राप्त और आयकर दाताओं को इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं होगा 
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को पति का मृत्यु प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा।
  • पुनर्विवाह की तिथि से एक वर्ष के अंदर ही योजना के लाभ के लिए आवेदन करना होगा।

झारखंड

  • स्थापना - 15 नवंबर 2000 
  • राजधानी - रांची
  • मुख्यमंत्री - चंपई सोरेन 

प्रश्न - हाल ही में किस राज्य ने विधवा पुनर्विवाह योजना की शुरुआत की ?

(a) उत्तर प्रदेश

(b) झारखण्ड 

(c) पश्चिम बंगाल 

(d) केरल 

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR