New
The Biggest Holi Offer UPTO 75% Off, Offer Valid Till : 12 March Call Our Course Coordinator: 9555124124 Request Call Back The Biggest Holi Offer UPTO 75% Off, Offer Valid Till : 12 March Call Our Course Coordinator: 9555124124 Request Call Back

महिला समृद्धि योजना

चर्चा में क्यों ?

  • दिल्ली सरकार ने महिलाओं को प्रत्यक्ष नकद हस्तांतरण योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए 'महिला समृद्धि योजना' को मंजूरी दी है।
  • इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

योजना की मुख्य विशेषताएं

  • वित्तीय सहायता: योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2,500 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • बजट आवंटन: दिल्ली सरकार ने इस योजना के लिए 5,100 करोड़ का बजटीय आवंटन किया है।
  • लाभार्थियों का दायरा:
    • केवल वे महिलाएं पात्र होंगी जो सरकारी कर्मचारी नहीं हैं या अन्य सरकारी वित्तीय सहायता योजनाओं की लाभार्थी नहीं हैं।
    • अनुमान के अनुसार इस योजना से लगभग 17 लाख महिलाओं को लाभ मिल सकता है।
  • उम्र का मानदंड: लाभार्थी महिलाओं की आयु 21-60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवश्यक दस्तावेज: महिलाओं के पास बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) कार्ड का होना अनिवार्य है।

योजना के क्रियान्वयन के लिए उठाए गए कदम

  • योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में एक समिति गठित की है।
  • इस समिति में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, और कपिल मिश्रा को शामिल किया गया है।
  • योजना के लिए जल्द ही एक पंजीकरण पोर्टल लॉन्च किया जाएगा, जहां पात्र महिलाएं आवेदन कर सकेंगी।
  •  पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करने के लिए आधार-आधारित ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

प्रश्न  - हाल ही में किस राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश ने 'महिला समृद्धि योजना' को मंजूरी दी है?

(a) दिल्ली 

(b) हरियाणा 

(c) पंजाब 

(d) गुजरात 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X