चर्चा में क्यों

रक्षा प्रक्रियाओं की गंभीर विफलता और गलत पहचान के कारण इजरायली सेना के हमले में वर्ल्ड सेंट्रल किचन (World Central Kitchen : WCK) के कर्मचारियों की मौत के बाद यह चर्चा में रही।
वर्ल्ड सेंट्रल किचन के बारे में
- यह एक गैर-लाभकारी एवं गैर-सरकारी संगठन है।
- इस संगठन द्वारा मानवीय, जलवायु और सामुदायिक संकटों के प्रत्युत्तर में अग्रिम मोर्चे पर भोजन उपलब्ध कराने का कार्य किया जाता है।
- “भोजन एक सार्वभौमिक मानव अधिकार है” इस संगठन का मूल सिद्धांत है।
- स्थापना : 2010 में अमेरिकी शेफ जोस एंड्रेस ने हैती में आए भूकंप के बाद की थी।
- मुख्यालय: वाशिंगटन डी.सी. (USA)
- यह संगठन विश्व भर के देशों में युद्धों और मानवीय आपदा एवं संकट के समय भोजन के स्तर पर योगदान देता है।