New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

विश्व पर्यावरण दिवस 2024

चर्चा में क्यों ?

  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा प्रत्येक वर्ष 5 जून को 'विश्व पर्यावरण दिवस' मनाया जाता है। 
  • इसका मुख्य उद्देश्य विश्व भर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा उसके लिये आवश्यक कदम उठाना है।
  • यह दिन जन जागरण के लिए एक वैश्विक मंच के रूप में कार्य करता है, जो पर्यावरण के ज्वलंत मुद्दों की ओर ध्यान आकर्षित करते हैं और सरकारों, व्यवसायों, गैर-सरकारी संगठनों और व्यक्तियों के बीच सहयोग को बढ़ावा प्रदान करता है। 
  • विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की थीम है- भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने की क्षमता (Land restoration, desertification and drought resilience)
  • वर्ष 1972 में स्टॉकहोम कन्वेंशन में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व पर्यावरण दिवस की नींव रखी थी। 
  • इसके पश्चात, वर्ष 1973 से प्रति वर्ष 5 जून को इसका आयोजन किया जाता है।
  • प्रत्येक वर्ष कोई एक देश विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन करता है। 
  • इस वर्ष सऊदी अरब, विश्व पर्यावरण दिवस की मेज़बानी कर रहा है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR