New
GS Foundation Batch - Admission Open | Call: 9555124124

विश्व खाद्य दिवस

चर्चा में क्यों ?

  • प्रत्येक वर्ष 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिवस का उद्देश्य विश्व को याद दिलाना है कि भोजन सिर्फ एक जरूरत नहीं, बल्कि हर व्यक्ति का अधिकार है।
    • भोजन को जीवन का आधार कहा जाता है; इसके बावजूद लाखों लोग रोजाना भूखे पेट सोते हैं।
  • वर्ष 2024 की विश्व खाद्य दिवस की थीम: 'Right to foods for a better life and a better future' (बेहतर जीवन और बेहतर भविष्य के लिए भोजन का अधिकार)

विश्व खाद्य दिवस मनाने की शुरुआत

  • विश्व खाद्य दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन के 20वें महासम्मेलन में हुई थी। 
    • वर्ष 1945 में रोम में खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) की स्थापना हुई।
    • FAO विश्व भर में भूख और कुपोषण से लड़ने के लिए समर्पित एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है।
  • FAO ने वर्ष 1981 से प्रत्येक वर्ष 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाने का निर्णय लिया।

भारत में भुखमरी की स्थिति

  • ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) 2024 की रिपोर्ट के अनुसार 127 देशों में भारत 105वें स्थान पर है।
    • यह इसे भूख के स्तर के लिए "गंभीर" श्रेणी में रखता है।

प्रश्न  - विश्व खाद्य दिवस कब मनाया जाता है ?

(a) 16 जून 

(b) 16 अक्टूबर

(c) 16 दिसंबर 

(d) 16 जनवरी 

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR