New
UPSC GS Foundation Batch - Delhi Centre: 28th Nov. 2024, Prayagraj Centre: 14th Nov. 2024 | Call: 9555124124

विश्व सांख्यिकी दिवस

चर्चा में क्यों ?

  • पूरे विश्व में 20 अक्टूबर को विश्व सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिवस प्रत्येक पांच वर्ष में एक बार मनाया जाता है।
  • इसे संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग के मार्गदर्शन में मनाया जाता है।
  • इसे पहली बार 20 अक्टूबर 2010 को मनाया गया था।
    • संयुक्त राष्ट्र संघ की आयोग ने वर्ष 2010 में 20 अक्टूबर को विश्व सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा था।
  • तीसरा विश्व सांख्यिकी दिवस वर्ष 2020 में मनाया गया था।
  • चौथा विश्व सांख्यिकी दिवस वर्ष 2025 में मनाया जाएगा।
  • भारत का राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस 29 जून को मनाया जाता है।
    • यह प्रशांत चंद्र महालनोबिस के जन्मदिन पर मनाया जाता है।

  संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग

  • संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग, वैश्विक सांख्यिकीय प्रणाली का सर्वोच्च निकाय है।
  • संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग की स्थापना वर्ष 1947 में की गयी थी, 
  • इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क में है।
  • यह दुनिया भर के सदस्य राज्यों के मुख्य सांख्यिकीविदों को एक साथ लाता है। 
  • यह अंतरराष्ट्रीय सांख्यिकीय गतिविधियों के लिए निर्णय लेने वाला सर्वोच्च निकाय है
  • यह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सांख्यिकीय मानकों को स्थापित करने और अवधारणाओं तथा विधियों के विकास के लिए जिम्मेदार है।

प्रश्न - भारत का राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस कब मनाया जाता है ?

(a) 29 जून

(b) 29 जुलाई 

(c) 20 अगस्त 

(d) 20 अक्टूबर

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR