New
UPSC Foundation Course, Delhi & Prayagraj Centre | Call: 9555124124

उत्तर प्रदेश में विश्व का पहला एशियाई राज गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जटायु संरक्षण और प्रजनन केंद्र का उद्घाटन किया। 
  • इसकी स्थापना महाराजगंज जिले में कैंपियरगंज रेंज में की गई है 
  • यह एशियाई राज गिद्ध (लाल सिर वाले गिद्ध) के लिए विश्व का पहला संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र है 
  • इस केंद्र का उद्देश्य गिद्धों के अच्छे स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना है
  • इस केंद्र का नाम जटायु संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र रखा गया है
  • इस केंद्र में इन गिद्धों पर नज़र रखने और हर समय उनकी देखभाल करने के लिए उच्च तकनीक वाले उपकरण हैं।
  • यहां 24 घंटे गिद्धों पर नजर रखी जा रही है।

एशियाई राज गिद्ध 

  • एशियाई राज गिद्ध पहले पूरे भारत में पाये जाते थे 
  • डाइक्लोफेनाक दवा के कारण इन पक्षियों की संख्या में भारी गिरावट आई। 
  • ये अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ(IUCN) की लाल सूची में गंभीर रूप से संकटग्रस्त प्रजाति के रूप में सूचीबद्ध है  
  • इन्हें वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची 1 में सूचीबद्ध किया गया हैं 

प्रश्न  - उत्तर प्रदेश के किस जिले में एशियाई राज गिद्ध के लिए विश्व के पहले संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र की स्थापना की गई है ?

(a) पीलीभीत 

(b) लखीमपुर 

(c) अयोध्या 

(d) महाराजगंज 

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR