चर्चा में क्यों?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

प्रमुख बिंदु:
- गुजरात के लिए आज रेड अलर्ट जारी किया गया है।
- 8 से 10 अप्रैल तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
- सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं।
येलो अलर्ट (Yellow Alert) – सतर्क रहें (Be Aware)
- मतलब: मौसम की स्थिति सामान्य से अलग हो सकती है, जिससे स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
- स्थिति: गर्मी की तीव्रता बढ़ रही होती है लेकिन खतरा बहुत गंभीर नहीं होता।
रेड अलर्ट (Red Alert) – बहुत गंभीर चेतावनी (Take Action)
- मतलब: अत्यधिक गंभीर मौसम स्थिति, जो जीवन के लिए खतरा बन सकती है।
- स्थिति: लंबे समय तक अत्यधिक तापमान (45°C या उससे अधिक) बना रहता है।
इनके आलावा:
- ग्रीन अलर्ट(Green Alert) - सामान्य
- ऑरेंज अलर्ट( Orange Alert) - गंभीर
प्रश्न: हाल ही में किस राज्य के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रेड अलर्ट जारी किया है?
(a) महाराष्ट्र
(b) राजस्थान
(c) गुजरात
(d) उत्तर प्रदेश
|