New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM

IMPORTANT TERMINOLOGY

पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।

प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

1. टेक्नोस्फियर (Technosphere)

27-Nov-2025

टेक्नोस्फियर पृथ्वी पर मानव-निर्मित सभी संरचनाओं, तकनीकी प्रणालियों, औद्योगिक नेटवर्क, परिवहन अवसंरचनाओं, सूचना तंत्रों आदि का सम्मिलित कृत्रिम पारिस्थितिक क्षेत्र है, जो प्राकृतिक वातावरण से संसाधन लेकर मानव समाज को संचालित करता है।

2. ट्रांसह्यूमनिज़्म (Transhumanism)

26-Nov-2025

ट्रांसह्यूमनिज़्म, मानव क्षमता और मानव स्थिति को बुद्धि और प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोगों; जैसे कि आनुवंशिक इंजीनियरिंग, नैनो टेक्नोलॉजी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आदि से सुधारने की इच्छा रखने वाला एक दार्शनिक, बौद्धिक और सांस्कृतिक आंदोलन है।

3. मोंटे कार्लो सिमुलेशन  (Monte Carlo simulation)

24-Nov-2025

मोंटे कार्लो सिमुलेशन एक सांख्यिकीय तकनीक है जिसमें जटिल समस्याओं का समाधान यादृच्छिक नमूनों और संभाव्यता आधारित परीक्षणों के माध्यम से किया जाता है। यह विधि अनिश्चितता, जोखिम और जटिल प्रणालियों के व्यवहार का अनुमान लगाने के लिए प्रयोग की जाती है।

4. फोटोसिंथेटिक क्षमता (Photosynthetic Efficiency)

22-Nov-2025

प्रकाशसंश्लेषण क्षमता वह दक्षता है जिसके द्वारा पौधे सूर्य के प्रकाश की ऊर्जा को प्रकाश संश्लेषण के दौरान स्थायी रासायनिक ऊर्जा (ग्लूकोज) में परिवर्तित करते हैं। यह उत्पादित रासायनिक ऊर्जा और पौधे द्वारा अवशोषित प्रकाश ऊर्जा का अनुपात है।

5. ग्रेविटी लेंसिंग (Gravitational Lensing)

21-Nov-2025

यह खगोल विज्ञान की घटना है जिसमें किसी भारी वस्तु (जैसे ग्रह, तारा या ब्लैक होल) के गुरुत्वाकर्षण के कारण उसके पीछे से गुजरने वाली रोशनी का मार्ग मुड़ जाता है। इसके परिणामस्वरूप दूर के खगोलीय पिंड का प्रतिबिंब बड़ा, विकृत या कई रूपों में दिखाई देता है। यह ब्रह्मांडीय संरचना और डार्क मैटर अध्ययन में उपयोगी है।

6. क्वांटम सुपरपोज़िशन (Quantum Superposition)

20-Nov-2025

यह क्वांटम यांत्रिकी का सिद्धांत है जिसके अनुसार कोई कण (जैसे इलेक्ट्रॉन, फोटॉन) एक समय में कई अवस्थाओं में मौजूद हो सकता है। जब तक उसे मापा या देखा नहीं जाता, वह इन सभी संभावित अवस्थाओं का मिश्रण (superposition) बनाए रखता है। यह क्वांटम तकनीक और कम्प्यूटिंग के लिए महत्वपूर्ण अवधारणा है।

7. पैरासोशल (Parasocial)

19-Nov-2025

यह एक प्रकार का एकतरफा सामाजिक संबंध है, जिसमें दर्शक या अनुयायी किसी सार्वजनिक व्यक्तित्व (जैसे टीवी स्टार, सेलिब्रिटी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर) से भावनात्मक जुड़ाव महसूस करता है। इस संबंध में व्यक्ति वास्तविक रूप से उस व्यक्तित्व के संपर्क में नहीं होता फिर भी वह मित्रता, लगाव या विश्वास जैसी भावनाएँ विकसित कर लेता है।

8. डिजिटल डिवाइड (Digital Divide)

18-Nov-2025

डिजिटल डिवाइड उस असमानता को कहते हैं जो व्यक्तियों, समुदायों या देशों के बीच सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT) तक पहुँच, उपयोग और लाभ में होती है। इसका अर्थ है कि कुछ लोग इंटरनेट, कंप्यूटर, स्मार्ट डिवाइस और डिजिटल सेवाओं का पूरा लाभ उठा पाते हैं, जबकि अन्य वर्ग इन संसाधनों से वंचित रहते हैं।

9. डेटा फिड्युसरी (Data Fiduciary)

17-Nov-2025

डेटा फिड्युसरी वह व्यक्ति, संस्था या संगठन है जिसे किसी अन्य व्यक्ति के व्यक्तिगत डेटा का सुरक्षित संग्रह, जिम्मेदार प्रबंधन और वैध उपयोग करने का अधिकार और दायित्व सौंपा जाता है।

10. एरोसोल फोर्सिंग (Aerosol Forcing)

15-Nov-2025

वायुमंडल में उपस्थित सूक्ष्म कणों या एरोसोल्स द्वारा पृथ्वी के ऊर्जा संतुलन में बदलाव की प्रक्रिया को एरोसोल फोर्सिंग कहते हैं। ये कण सूर्य की किरणों को अवशोषित या परावर्तित कर सकते हैं, जिससे सतह का तापमान घट या बढ़ सकता है।

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR