New
Civil Services Day Offer - Valid Till : 23rd April GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 4th May 2026, 5:30PM Civil Services Day Offer - Valid Till : 23rd April GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 4th May 2026, 5:30PM

IMPORTANT TERMINOLOGY

पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।

प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

1. महासागरीय अम्लीकरण (Ocean Acidification)

26-Mar-2026

महासागरीय अम्लीकरण वह प्रक्रिया है जिसमें वायुमंडल की कार्बन डाइऑक्साइड समुद्र के पानी में घुलकर कार्बोनिक अम्ल बनाती है, जिससे समुद्री जल का pH घटता है। इसके कारण प्रवाल, शंख-घोंघे और अन्य कैल्शियम युक्त जीवों के खोल बनने में कठिनाई होती है और समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र प्रभावित होता है।

2. ट्राइबोलॉजी  (Tribology)

25-Mar-2026

ट्राइबोलॉजी वह विज्ञान है जिसमें दो सतहों के आपसी संपर्क के दौरान उत्पन्न होने वाले घर्षण, घिसाव और स्नेहन का अध्ययन किया जाता है। यह अध्ययन मशीनों की दक्षता बढ़ाने, ऊर्जा की बचत करने और उपकरणों की आयु लंबी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

3. एंथ्रोपोसीन (Anthropocene)

23-Mar-2026

एंथ्रोपोसीन एक प्रस्तावित भूवैज्ञानिक युग है, जो पृथ्वी के इतिहास में उस दौर को दर्शाता है जब मानवीय गतिविधियों (औद्योगिक विकास, प्रदूषण, वनों की कटाई) ने ग्रह के पर्यावरण, जलवायु और पारिस्थितिक तंत्र पर गहरा और स्थायी प्रभाव डाला है। इसे अनौपचारिक रूप से 20वीं सदी के मध्य (लगभग 1950) से शुरू माना जाता है, जब प्लास्टिक, परमाणु परीक्षण और कार्बन उत्सर्जन के साक्ष्य वैश्विक स्तर पर मिलने लगे।

4. मेटापॉपुलेशन (Metapopulation)

20-Mar-2026

मेटापॉपुलेशन समान प्रजाति के ऐसे स्थानीय समूहों का एक नेटवर्क है, जो भौगोलिक रूप से अलग-अलग खंडों  में रहते हैं, लेकिन प्रवासन (migration) के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़े होते हैं। इसमें कुछ समूह विलुप्त हो सकते हैं, जबकि नए समूह खाली स्थानों को पुन: आबाद कर लेते हैं।

5. अधोक्षेपण (Aggradation)

19-Mar-2026

अधोक्षेपण वह प्रक्रिया है जिसमें नदी अपने साथ लाए गए अवसादों (रेत, गाद आदि) को अपने तल में जमा करती है, जिससे नदी तल की ऊँचाई बढ़ जाती है। यह स्थिति तब उत्पन्न होती है जब निक्षेपण की दर, अपरदन की दर से अधिक हो जाती है।

6. अनवीकरणीय संसाधन (Non-Renewable Resources)

18-Mar-2026

अनवीकरणीय संसाधन वे प्राकृतिक संसाधन हैं, जो सीमित मात्रा में उपलब्ध होते हैं तथा जिनका पुनः निर्माण या नवीकरण मानव जीवनकाल में संभव नहीं होता है। ये संसाधन भूवैज्ञानिक प्रक्रियाओं द्वारा अत्यंत लंबे समय में बनते हैं, इसलिए इनके अत्यधिक उपयोग से इनके समाप्त होने का खतरा रहता है।

7. भूकंपीय तरंगें (Seismic Waves)

17-Mar-2026

भूकंप के दौरान पृथ्वी के अंदर उत्पन्न होने वाली कंपन तरंगें ही भूकंपीय तरंगें कहलाती हैं। ये तरंगें भूकंप के केंद्र से बाहर की ओर फैलती हैं और मिट्टी, चट्टानों तथा अन्य भूगर्भीय माध्यमों से गुजरती हैं। इनसे भूकंप की तीव्रता, प्रकार और दूरी का अध्ययन किया जाता है।

8. ट्रॉफिक कैस्केड (Trophic Cascade)

16-Mar-2026

यह पारिस्थितिकी तंत्र में होने वाली शृंखलाबद्ध प्रक्रिया है, जिसमें खाद्य शृंखला के किसी एक स्तर, विशेषकर शीर्ष शिकारियों की संख्या में परिवर्तन होने से नीचे के स्तरों (शाकाहारी जीवों और पौधों) पर भी प्रभाव पड़ता है। इस प्रकार एक परिवर्तन पूरे पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन और जैव विविधता को प्रभावित करता है।

9. एनाकोंडा रणनीति (anaconda strategy)

14-Mar-2026

एनाकोंडा रणनीति अमेरिकी गृहयुद्ध के दौरान जनरल विनफील्ड स्कॉट द्वारा दी गई एक सैन्य योजना थी। जैसे एनाकोंडा अपने शिकार को धीरे-धीरे जकड़कर उसका दम घोंट देता है, वैसे ही इस रणनीति का उद्देश्य समुद्री नाकेबंदी और नियंत्रण के जरिए दुश्मन को चारों तरफ से घेरकर उसकी आर्थिक और सैन्य शक्ति को पूरी तरह समाप्त करना था।

10. मिएंडर (Meander)

13-Mar-2026

मिएंडर नदी के प्रवाह में बनने वाला घुमावदार या सर्पाकार मोड़ होता है। यह मुख्यतः समतल मैदानों में पार्श्व अपरदन और निक्षेपण की प्रक्रिया के कारण बनता है। मिएंडर के कारण नदी का मार्ग लंबा और घुमावदार हो जाता है तथा कभी-कभी इसके कटने से गोखुर झील (ऑक्स-बो झील) का निर्माण भी हो जाता है।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR