New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM

IMPORTANT TERMINOLOGY

पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।

प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

1. गेल (Gale)

06-Jun-2025

'गेल' तेज हवा (आँधी) होती है। इस शब्द का प्रयोग आमतौर पर समुद्री संदर्भों में तेज हवाओं का वर्णन करने के लिए किया जाता है। वायु बल मापक ब्यूफोर्ट स्केल द्वारा गेल को 50 किमी. प्रति घंटे से लेकर 102 किमी. प्रति घंटे की हवा के रूप में परिभाषित किया जाता है।

2. ब्रुसेल्स प्रभाव (Brussels Effect) 

05-Jun-2025

यह एक आर्थिक-वैश्विक नियामक घटना है जिसमें यूरोपीय संघ (EU) के नियम, मानक और कानून विश्व स्तर पर कंपनियों और देशों द्वारा अपनाए जाते हैं, भले ही वे यूरोप में न हों। इसका कारण EU की बड़ी बाज़ार शक्ति और सख्त नियम होते हैं, जिससे वैश्विक कंपनियां और देश अपनी नीतियाँ यूरोपीय मानकों के अनुरूप बनाते हैं ताकि वे EU के बाजार में व्यापार कर सकें।

3. कॉस्मिक डॉन (Cosmic Dawn)

04-Jun-2025

यह बिग बैंग के बाद लगभग 50 मिलियन वर्ष से एक अरब वर्ष तक की उस समयावधि को संदर्भित करता है जब ब्रह्मांड में पहले तारे, ब्लैक होल एवं आकाशगंगाओं का निर्माण हुआ।

4. इकोनॉमिक बुलिंग (Economic Bullying)

03-Jun-2025

इससे तात्पर्य किसी व्यक्ति या समूह को आर्थिक रूप से नुकसान पहुँचाने या नियंत्रित करने के लिए जान-बूझकर एवं बार-बार आक्रामक व्यवहार करना है; जैसे नौकरी से निकालना, वेतन कम करना या वित्तीय संसाधनों तक पहुँच सीमित करना।

5. एव्लॉन्च ब्रेकडाउन (Avalanche Breakdown)

02-Jun-2025

रेडियोधर्मी पदार्थ के क्षय होने पर वे आवेशित कण उत्सर्जित करते हैं जो आसपास की वायु को आयनित करते हैं। इससे पदार्थ की एक अवस्था का निर्माण होता है, जिसे प्लाज़्मा कहा जाता है। इस स्थिति में ऋणात्मक आवेश या इलेक्ट्रॉन, फिर अन्य परमाणुओं से टकराने के लिए त्वरित होकर और भी अधिक इलेक्ट्रॉन उत्सर्जित कर सकते हैं। इसे ही एव्लॉन्च ब्रेकडाउन कहा जाता है।

6. GPS स्पूफिंग (GPS Spoofing)

31-May-2025

GPS स्पूफिंग गलत GPS सिग्नल प्रसारित करके GPS रिसीवर में हेरफेर या धोखा देने की प्रथा को संदर्भित करता है। इसके परिणामस्वरूप डिवाइस गलत स्थान का डाटा प्रदान करती है जिससे नेविगेशन, ट्रैकिंग और संचार प्रणाली प्रभावित हो जाती है।

7. गैस हाइड्रेट्स (Gas Hydrates)

30-May-2025

गैस हाइड्रेट्स पानी एवं गैस से बने क्रिस्टलीय ठोस पदार्थ हैं जिनमें बड़ी मात्रा में मीथेन होता है। इन्हें अपरंपरागत हाइड्रोकार्बन के रूप में वर्गीकृत किया जाता है क्योंकि इन्हें निकालने के लिए उन्नत एवं गैर-पारंपरिक तकनीकों की आवश्यकता होती है। भारत में अंडमान द्वीपसमूह के आसपास और कृष्णा-गोदावरी अपतटीय क्षेत्र में भारी मात्रा में गैस हाइड्रेट्स मौजूद हैं।

8. saRNA वैक्सीन (Self-amplifying mRNA Vaccine)

29-May-2025

saRNA वैक्सीन में mRNA के साथ-साथ एक खास कोड (Gene) डाला जाता है जो इसे अपना प्रतिकृति बनाने में सक्षम बनाता है अर्थात् एक saRNA शरीर में जाकर स्वयं को कई गुना बढ़ा सकता है। ऐसे में इसकी एक बहुत ही छोटी मात्रा में दी गई वैक्सीन भी शरीर में जाकर ज़्यादा मात्रा में प्रोटीन बना सकती है और एक मजबूत इम्यून रिस्पॉन्स दे सकती है।

9. कोरिओलिस बल (Coriolis Force)

28-May-2025

कोरिओलिस बल एक आभासी बल है, जो पृथ्वी के घूर्णन के कारण उत्पन्न होता है। यह बल गतिमान वस्तुओं (जैसे पवनें और महासागरीय धाराएँ) को उनकी मूल दिशा से विक्षेपित करता है। उत्तरी गोलार्ध में यह वस्तुओं को दाईं ओर मोड़ता है, जबकि दक्षिणी गोलार्ध में बाईं ओर। इसका प्रभाव भूमध्य रेखा पर शून्य होता है और ध्रुवों की ओर अधिकतम होता है, जो वैश्विक मौसम और महासागरीय परिसंचरण पैटर्नों को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

10. साइबर गुलामी (Cyber Slavery)

27-May-2025

साइबर गुलामी आधुनिक गुलामी का एक रूप है जिसमें पीड़ितों को धमकी, दबाव या झूठे बहाने के तहत ऑनलाइन घोटाले या डिजिटल श्रम करने के लिए मजबूर किया जाता है। दक्षिण-पूर्व एशिया जैसे क्षेत्रों में इसकी रिपोर्ट तेज़ी से बढ़ रही है, जहाँ लोगों को फर्जी नौकरी के प्रस्तावों का लालच दिया जाता है और फिर उन्हें धोखाधड़ी केंद्रों में काम करने के लिए मजबूर किया जाता है।

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR