New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 19th Jan. 2026, 11:30 AM Spring Sale UPTO 75% + 10% Off, Valid Till : 6th Feb., 2026 GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 09th Jan. 2026, 11:00 AM Spring Sale UPTO 75% + 10% Off, Valid Till : 6th Feb., 2026 GS Foundation (P+M) - Delhi : 19th Jan. 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 09th Jan. 2026, 11:00 AM

IMPORTANT TERMINOLOGY

पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।

प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

1. डाटा स्क्रैपिंग (Data Scrapping)

04-Jul-2023

डाटा स्क्रैपिंग या वेब स्क्रैपिंग वेबसाइटों या ऑनलाइन स्रोतों से बड़ी मात्रा में डाटा एकत्र करने की स्वचालित प्रक्रिया है। इसमें वेब पेजों से जानकारी एकत्र करने के लिये सॉफ़्टवेयर टूल या प्रोग्रामिंग तकनीकों का उपयोग किया है। इसका उपयोग अकादमिक अनुसंधान, डाटा पत्रकारिता या नए एप्लिकेशन और सेवाओं के निर्माण के लिये किया जा सकता है। हालाँकि, इससे कॉपीराइट, गोपनीयता के उल्लंघन, हेरफेर और डाटा के दुरुपयोग की भी संभावना है। ट्विटर ने डाटा स्क्रैपिंग से निपटने के लिये अस्थायी रीडिंग सीमा की घोषणा की है।

2. छागल (Chhagal)

03-Jul-2023

छागल मोटे कैनवास से बना हुआ एक तरफ़ खुले मुँह वाला बैग है। इस स्थानीय मारवाड़ी में दीवड़ी या मसक कहा जाता है। छागल मालवी नाम है। इसमें पानी भरकर इसे खुली जगह पर लटका दिया जाता है। बाहर चलने वाली गर्म हवा से वाष्पोत्सर्जन के कारण इसके भीतर का जल हमेशा ठंडा रहता है।

3. शेयरंटिंग (Sharenting)

01-Jul-2023

शेयरंटिंग से तात्पर्य माता-पिता द्वारा सोशल मीडिया पर अपने बच्चों के बारे में अत्यधिक विवरण पोस्ट करने से है। यह बच्चे के मनोवैज्ञानिक विकास के लिये हानिकारक हो सकता है। साथ ही, साइबर अपराधियों द्वारा इस विवरण का उपयोग किये जाने का जोखिम भी बढ़ जाता है।

4. निहित अस्थिरता (Implied Volatility)

29-Jun-2023

निहित अस्थिरता वह मानदंड है जो बाजार मूल्य में उतार-चढ़ाव की संभावना के दृष्टिकोण को संदर्भित करती है। हालाँकि, यह इसकी भविष्यवाणी नहीं करता है कि मूल्य परिवर्तन किस दिशा में आगे बढ़ेगा। भारतीय रिज़र्व बैंक के अनुसार, वर्तमान में भारतीय रुपया सबसे स्थिर मुद्राओं में से एक है और यहाँ निहित अस्थिरता वर्ष 2008 के बाद से सबसे निचले स्तर पर है।

5. हॉकिश पॉज़ (Hawkish Pause)

28-Jun-2023

हॉकिश पॉज़ किसी देश के केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज़ दरों में कई बढ़ोतरी के बाद अपनी नीतिगत दर को अपरिवर्तित रखने के निर्णय को संदर्भित करता है। यह दर्शाता है कि केंद्रीय बैंक मुद्रास्फीति के मौजूदा स्तर से संतुष्ट नहीं है और कठोर मौद्रिक नीति जारी रहती है। हालाँकि, आवश्यकता पड़ने पर वह दरों में वृद्धि भी कर सकता है। इस संबंध में भारतीय रिज़र्व बैंक व अमेरिकी फेडरल बैंक द्वारा लिये गए निर्णयों के कारण यह पद चर्चा में है।

6. प्रतिकूल कब्ज़ा (Adverse Possession)

24-Jun-2023

प्रतिकूल कब्ज़ा शब्द एक कानूनी सिद्धांत को संदर्भित करता है जिसके तहत एक गैर-स्वामी भूमि के एक टुकड़े पर कब्जा कर लेता है और एक निश्चित अवधि के बाद उस भूमि का स्वामित्व प्राप्त कर लेता है। हालाँकि, दावेदार को न्यायालय द्वारा उनके दावे की अनुमति देने से पहले भूमि के निरंतर उपयोग, उसके अधिग्रहण और अनन्य उपयोग आदि मानदंडों को पूरा किया जाना आवश्यक है।

7. सलामी स्लाइसिंग (Salami Slicing)

23-Jun-2023

सैन्य क्षेत्र में सलामी स्लाइसिंग शब्द को एक ऐसी रणनीति के रूप में वर्णित किया जाता है जिसमें विरोध को दूर करने और नए क्षेत्रों को हासिल करने के लिये खतरों और गठबंधनों की फूट डालो और जीतो की प्रक्रिया शामिल है। इसके अंतर्गत कई छोटे कार्यों की एक शृंखला को गुप्त तरीकों से किया जाता है, जिससे एक बहुत बड़ी कार्रवाई या परिणाम उत्पन्न होता है। वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन द्वारा इस रणनीति का उपयोग किये जाने के कारण यह पद चर्चा में है।

8. गोल्डीलॉक्स मोमेंट (Goldilocks Moment)

10-Jun-2023

किसी अर्थव्यवस्था में गोल्डीलॉक्स परिदृश्य का आशय उस अवस्था से है जहां अर्थव्यवस्था बिल्कुल सही स्थिति में संचालित हो रही होती है और कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं देखा जाता है। अर्थात अर्थव्यवस्था में न तो उच्च मुद्रास्फीति की स्थिति होती है, न ही जी.डी.पी. वृद्धि दर में गिरावट की स्थिति।

9. अबाया (Abaya)

09-Jun-2023

अबाया उत्तरी अफ्रीका और अरब प्रायद्वीप के साथ-साथ इस्लामी प्रभुत्व वाले अन्य क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा पहनी जाने वाली एक पोशाक है। यह मुंह, पैर और हाथ को छोड़कर पूरे शरीर को ढकती है। आम तौर पर पारंपरिक अबाया काले रंग के होते हैं।

10. वर्चुअल ऑटिज्म (Virtual Autism)

07-Jun-2023

वर्चुअल ऑटिज्म 0-3 वर्ष की आयु के बच्चों में कई घंटों तक डिजिटल स्क्रीन (जैसे- मोबाइल) देखने के कारण अनुभव की जाने वाली संवेदी, गतिशील व सामाजिक-भावात्मक अभाव को संदर्भित करता है। सर्वप्रथम इसकी पहचान मनोवैज्ञानिक मारियस टेओडोर ज़म्फिर ने की थी। इससे पीड़ित बच्चों में ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर में पाए जाने वाले व्यवहार दिखाई पड़ते हैं।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X