New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

10वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक (एडीएमएम)-प्लस बैठक

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी, एडीएमएम-प्लस, आसियान
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-2

संदर्भ-

  • 16 नवंबर,2023 को जकार्ता(इंडोनेशिया) में हुई 10वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक (एडीएमएम)-प्लस बैठक(ADMM-plus) की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्थायी शांति और वैश्विक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए बातचीत और कूटनीति के महत्व पर बल दिया।

मुख्य बिंदु-

  • इंडोनेशिया एडीएमएम-प्लस का वर्तमान अध्यक्ष है।
  • सिंह ने कहा कि भारत 1982 के समुद्र के कानून पर संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन (UNCLOS) सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय जल में नौवहन, हवाई उड़ान और निर्बाध वैध वाणिज्य की स्वतंत्रता के लिए प्रतिबद्ध है।
  • रक्षा मंत्री ने अपने इंडोनेशियाई और वियतनामी समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कीं और समुद्री क्षेत्र सहित कई क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने के बारे में चर्चा की।
  • श्री सिंह ने कहा भारत दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के लिए एडीएमएम-प्लस के साथ व्यावहारिक, दूरदर्शी और परिणामोन्मुखी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
  • "यह युद्ध का युग नहीं है"( this is not an era of war) और "हम बनाम वे"( us versus them) मानसिकता को छोड़ने की अनिवार्यता के बारे में भी रक्षा मंत्री ने बात की।
  • रक्षा मंत्री ने शांति पर महात्मा गांधी के कथन का उल्लेख किया, "शांति का कोई रास्ता नहीं है, एक ही रास्ता शांति ही है"( There is no way to peace, peace is the only way)।

आसियान-

  • आसियान की स्थापना 8 अगस्त 1967 को बैंकॉक, थाईलैंड में हुई थी। 
  • इसका मुख्यालय इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में है।
  • आसियान एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसमें दक्षिण पूर्व एशिया के 10 सदस्य देश हैं। 
  • सदस्य देश- थाईलैंड, ब्रुनेई, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपीन्स, सिंगापुर, कंबोडिया, वियतनाम, लाओस, म्यांमार। 
  • भारत 1992 में आसियान का संवाद भागीदार बना।

आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक (एडीएमएम)-प्लस बैठक-

  • एडीएमएम-प्लस क्षेत्र में शांति, स्थिरता और विकास के लिये सुरक्षा और रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए आसियान और उसके आठ संवाद भागीदारों के लिये एक मंच है।
  • एडीएमएम-प्लस देशों में दस आसियान सदस्य राज्य और आठ प्लस देश शामिल हैं, अर्थात् ऑस्ट्रेलिया, चीन, भारत, जापान, न्यूजीलैंड, आरओके, रूसी संघ और संयुक्त राज्य अमेरिका।
  • पहला एडीएमएम-प्लस 2010 में वियतनाम के हनोई में आयोजित किया गया था।
  • 2017 से एडीएमएम-प्लस मंत्री क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए सालाना बैठक कर रहे हैं।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- 10वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक (एडीएमएम)-प्लस बैठक के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. 10वीं एडीएमएम-प्लस बैठक का आयोजन फिलीपिंस मनीला में किया गया।
  2. पहला एडीएमएम-प्लस बैठक 2010 में इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित किया गया था।
  3. इंडोनेशिया एडीएमएम-प्लस का वर्तमान अध्यक्ष है।

उपर्युक्त में से कितना/कितने कथन सही है/हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों 

(d) कोई नहीं

उत्तर- (a)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न-"यह युद्ध का युग नहीं है" बल्की "हम बनाम वे" की मानसिकता को छोड़ने की जरुरत है। विवेचना कीजिए।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR