New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

NEWS ARTICLES

UPSC के लिए करेंट अफेयर्स की तैयारी कैसे करें?

UPSC सिविल सेवा परीक्षा में विषय से संबंधित चर्चा में रही घटनाओं से प्रश्न पूछे जाने का चलन बढ़ रहा है। परीक्षा में बड़ी संख्या में प्रश्न सीधे किसी वेबसाइट; जैसे-PIB, डाउन टू अर्थ या किसी अखबार; जैसे-द हिंदू, इंडियन एक्सप्रेस, टाइम्स ऑफ इंडिया, बिज़नेस स्टैण्डर्ड आदि से पूछ लिए जाते हैं। तैयारी के दौरान सीमित समय में इन सभी स्त्रोतों से अध्ययन कर पाना बेहद चुनौतीपूर्ण है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए इस खंड में दैनिक आधार पर सभी महत्वपूर्ण ख़बरों को संकलित किया जाता है; ताकि परीक्षा की दृष्टि से कोई भी महत्वपूर्ण घटना आपसे छूट न जाए।

प्रिलिम्स की महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

बुर्किना फासो द्वारा फ्रांसीसी दूतावास का बहिष्कार

16-Sep-2023

15 सितंबर,2023 को बुर्किना फासो के सैन्य शासन ने फ्रांसीसी दूतावास के रक्षा खंड (defence attache) को "विध्वंसक" व्यवहार के कारण देश छोड़ने का आदेश दिया है।

रक्षा उपकरणों की खरीद  

16-Sep-2023

रक्षा मंत्रालय ने 15 सितंबर,2023 को लगभग 45,000 करोड़ रुपये की लागत से ध्रुवास्त्र, जो कम दूरी की हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है और 12 Su-30 MKI लड़ाकू जेट सहित विभिन्न हथियार प्रणालियों और प्लेटफार्मों की खरीद को मंजूरी दे दी।

कृषि सांख्यिकी के लिए एकीकृत पोर्टल

16-Sep-2023

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय (डीए एंड एफडब्ल्यू) द्वारा विकसित कृषि सांख्यिकी आंकड़ों से संबंधित एकीकृत पोर्टल (UPAg पोर्टल- www.upag.gov.in) का  नीति आयोग के सदस्य प्रोफेसर रमेश चंद ने आधिकारिक तौर पर शुभारंभ किया।

रोगियों के मूल अधिकार

15-Sep-2023

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 14 सितंबर, 2023 को स्वास्थ्य देखभाल की सुरक्षा के संदर्भ में सभी रोगियों के मूल अधिकारों को रेखांकित करने वाला पहला रोगी सुरक्षा अधिकार चार्टर जारी किया। 

बुध ग्रह

15-Sep-2023

नासा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर सौर मंडल के सबसे छोटे ग्रह बुध की एक सुंदर छवि साझा की। जारी की गई तस्वीर में बुध ग्रह भूरा और नीला रंगों के साथ कई रंगों में दिखाई दे रहा है और इसकी सतह पर कई गड्ढे दिखाई दे रहे हैं, ऐसा लग रहा है जैसे कि कोई जगमगाता हीरा हो। 

वेस्ट-टू-वैल्यू फर्म 

15-Sep-2023

सिंगापुर स्थित अपशिष्ट-से-मूल्य वर्धित उत्पाद कंपनी मेमसिफ्ट इनोवेशन भारत में अपना पहला वैश्विक इंजीनियरिंग संयंत्र स्थापित करने की योजना बना रही है। 

यूरोपीय सेंट्रल बैंक द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि

15-Sep-2023

यूरोपीय सेंट्रल बैंक(ECB) ने 14 सितंबर,2023 को ब्याज दर में लगातार 10वीं बढ़ोतरी की, जिससे उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। हालाँकि ECB अत्यधिक मुद्रास्फीति के खिलाफ अपनी लड़ाई में आगे बढ़ रहा है,किंतु चिंताएं बढ़ रही हैं कि उच्च उधार लेने की लागत अर्थव्यवस्था को मंदी में धकेल सकती है।

मालदीव का चीन के प्रति झुकाव

15-Sep-2023

मालदीव अपने राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले मतदान से पहले एक भू-राजनीतिक चौराहे पर खड़ा है, जिसमें सबसे आगे चल रहे पूर्व निर्माण मंत्री मोहम्मद मुइज्जू भारत के प्रभाव को समाप्त करने और चीन के साथ मजबूत संबंध बनाने के लिए तैयार हैं।

जलवायु परिवर्तन का यूरोप की कृषि पर प्रभाव 

15-Sep-2023

जलवायु परिवर्तन के कारण यूरोप के स्पेन एवं इटली में जैतून तेल और वाइन के उत्पादन में कमी आ रही है। 

जन्म प्रमाणपत्र: एकल दस्तावेज

15-Sep-2023

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी एक अधिसूचना में घोषणा की है कि 1 अक्टूबर से जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) अधिनियम, 2023 प्रभावी हो जायेगा। 



« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR