New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

NEWS ARTICLES

UPSC के लिए करेंट अफेयर्स की तैयारी कैसे करें?

UPSC सिविल सेवा परीक्षा में विषय से संबंधित चर्चा में रही घटनाओं से प्रश्न पूछे जाने का चलन बढ़ रहा है। परीक्षा में बड़ी संख्या में प्रश्न सीधे किसी वेबसाइट; जैसे-PIB, डाउन टू अर्थ या किसी अखबार; जैसे-द हिंदू, इंडियन एक्सप्रेस, टाइम्स ऑफ इंडिया, बिज़नेस स्टैण्डर्ड आदि से पूछ लिए जाते हैं। तैयारी के दौरान सीमित समय में इन सभी स्त्रोतों से अध्ययन कर पाना बेहद चुनौतीपूर्ण है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए इस खंड में दैनिक आधार पर सभी महत्वपूर्ण ख़बरों को संकलित किया जाता है; ताकि परीक्षा की दृष्टि से कोई भी महत्वपूर्ण घटना आपसे छूट न जाए।

प्रिलिम्स की महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

 पृथ्वी की खराब स्थिति

14-Sep-2023

अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों के एक समूह ने 13 सितम्बर 2023 को जर्नल साइंस एडवांसेज पत्रिका में बताया कि, पृथ्वी की खराब स्थिति के लिए 9 कारक जिम्मेदार हैं जो इस प्रकार हैं-पृथ्वी की जलवायु , जैव विविधता, भूमि, ताजा पानी, पोषक तत्व प्रदूषण और "नावेल" रसायन (माइक्रोप्लास्टिक्स और परमाणु अपशिष्ट जैसे मानव निर्मित यौगिक) ये सभी अव्यवस्थित हैं। 

आसियान-भारत: 12 सूत्री प्रस्ताव

14-Sep-2023

प्रधानमंत्री ने 7 सितंबर 2023 को जकार्ता में 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18वें

संयुक्त राष्ट्र साइबर अपराध सम्मेलन

14-Sep-2023

संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश साइबर अपराधों से निपटने के लिए एक संधि पर बातचीत कर रहे हैं, भारत ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर सुझाव दिया है कि व्यक्तिगत डेटा का हस्तांतरण किसी देश के घरेलू कानूनों के अनुसार होना चाहिए, न कि अन्य लागू अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुसार।

नॉर्थ टेक संगोष्ठी (North Tech Symposium)

14-Sep-2023

उत्तरी कमान, एसआईडीएम और आईआईटी जम्मू द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित संगोष्ठी में भारतीय रक्षा कंपनियों द्वारा अत्याधुनिक सैन्य प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया गया।

सीमा पर बुनियादी ढांचा

13-Sep-2023

एलएसी पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश के रणनीतिक तवांग क्षेत्र को हर मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान करने वाली नेचिफू सुरंग से लेकर पूर्वी लद्दाख के न्योमा में एक प्रमुख सैन्य हवाई क्षेत्र की आधारशिला तक 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया।

वायनाड वन सर्वेक्षण

13-Sep-2023

दक्षिण वायनाड वन प्रभाग में हाल ही में संपन्न हुए पहले हर्पेटोफॉनल सर्वेक्षण में सरीसृपों की 67 प्रजातियों और उभयचरों की 59 प्रजातियों की पहचान की गई। इनमें से चार उभयचर और तीन सरीसृप पहली बार वन प्रभाग में देखे गए।

 भोज वेटलैंड में क्रूज जहाज  पर रोक 

13-Sep-2023

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीपीसीबी) को मध्य प्रदेश के भोपाल में भोज वेटलैंड  को प्रदूषित करने वाले क्रूज जहाज  की गतिविधियों पर रोक लगा दिया है।

मेगालिथिक डोलमेन साइट( megalithic dolmen site)

13-Sep-2023

मूडबिद्री (Moodbidri) के पास मेगालिथिक डोलमेन साइट से पुरातात्विक अन्वेषण के दौरान प्राचीन टेराकोटा मूर्तियाँ मिली हैं।

विद्या समीक्षा केंद्र ( Vidya Samiksha Kendra)

13-Sep-2023

शिक्षा मंत्रालय ने राज्यों से सभी डेटा को एक मंच पर लाने को कहा।

 प्राचीन भारतीय व्यापारिक मार्ग

13-Sep-2023

जी20 शिखर सम्मेलन,2023 में घोषित ‘भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा’ भारतीय उपमहाद्वीप और रोमन साम्राज्य के बीच एक प्राचीन व्यापारिक मार्ग की याद दिलाता है। इस व्यापारिक मार्ग का अस्तित्व ईसा की प्रारंभिक शताब्दियों में उत्कर्ष पर था, किंतु यह सिल्क रोड  के रूप में उभर कर हाल ही में मजबूती से सामने आया है।



« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR