New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

NEWS ARTICLES

UPSC के लिए करेंट अफेयर्स की तैयारी कैसे करें?

UPSC सिविल सेवा परीक्षा में विषय से संबंधित चर्चा में रही घटनाओं से प्रश्न पूछे जाने का चलन बढ़ रहा है। परीक्षा में बड़ी संख्या में प्रश्न सीधे किसी वेबसाइट; जैसे-PIB, डाउन टू अर्थ या किसी अखबार; जैसे-द हिंदू, इंडियन एक्सप्रेस, टाइम्स ऑफ इंडिया, बिज़नेस स्टैण्डर्ड आदि से पूछ लिए जाते हैं। तैयारी के दौरान सीमित समय में इन सभी स्त्रोतों से अध्ययन कर पाना बेहद चुनौतीपूर्ण है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए इस खंड में दैनिक आधार पर सभी महत्वपूर्ण ख़बरों को संकलित किया जाता है; ताकि परीक्षा की दृष्टि से कोई भी महत्वपूर्ण घटना आपसे छूट न जाए।

प्रिलिम्स की महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

विस्तारा-एयर इंडिया विलय

02-Sep-2023

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने विस्तारा-एयर इंडिया विलय को मंजूरी दे दी है।

“FUNGA” अभियान 

02-Sep-2023

संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता ने एक अभियान शुरू किया है जिसमें वैश्विक समुदाय से कवक के महत्व पर जोर देने के लिए “वनस्पतियों और जीवों”( फ्लोरा और फौना) के साथ-साथ “कवक” (‘फंगा’) शब्द को शामिल करने का आग्रह किया गया है। 

महेंद्रगिरि (Mahendragiri)

02-Sep-2023

प्रोजेक्ट 17ए के तहत निर्मित सातवां स्टील्थ फ्रिगेट महेंद्रगिरि को 1 सितंबर 2023 को मुंबई में  लॉन्च किया गया।

भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (Film & Television Institute of India)

02-Sep-2023

अभिनेता आर. माधवन को भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII) के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।

कृषि उपकर  (Agriculture cess)

02-Sep-2023

भारत सरकार ने 1 सितंबर 2023  से एलपीजी, तरलीकृत प्रोपेन और ब्यूटेन के आयात पर 15 प्रतिशत कृषि उपकर हटा दिया है।

थर्मन शनमुगरत्नम

02-Sep-2023

सिंगापुर में जन्मे भारतीय मूल के अर्थशास्त्री थर्मन शनमुगरत्नम ने 1 सितंबर 2023 को सिंगापुर का राष्ट्रपति चुनाव जीता। उन्होंने 2011 के बाद हुए देश के पहले राष्ट्रपति चुनाव में चीनी मूल के दावेदारों एनजी कोक सांग और टेन किन लियान  को पराजित किया।

पैतृक संपत्ति पर अधिकार

02-Sep-2023

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया कि शून्य या अमान्य विवाह से पैदा हुए बच्चे अपने माता-पिता की पैतृक संपत्ति के हिस्से में अधिकार का दावा कर सकते हैं।

कृंतक-पकड़ने वाले गोंद जाल पर प्रतिबंध 

02-Sep-2023

पीपुल्स फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया की अपील के बाद अरुणाचल प्रदेश सरकार ने चूहों को पकड़ने के लिए गोंद जाल के राज्यव्यापी निर्माण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

नमामि गंगे मिशन 

02-Sep-2023

सात वर्षों में सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी 20,000 करोड़ के राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) का अनावरण किया है, इसने नदी के किनारे स्थित पांच प्रमुख राज्यों में उत्पन्न होने वाले अनुमानित सीवेज का केवल 20% उपचार करने में सक्षम उपचार संयंत्र स्थापित किए हैं। 

चीन का नया मैप: विवादों में

02-Sep-2023

चीन द्वारा जारी नए 'मानक मानचित्र' पर भारत सहित इंडोनेशिया, वियतनाम, ताइवान और फिलीपींस आदि देशों ने आपत्ति जताई है। इन देशों का तर्क है कि मानचित्र अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करता है और उनकी क्षेत्रीय संप्रभुता का उल्लंघन करता है।



« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR