New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

NEWS ARTICLES

UPSC के लिए करेंट अफेयर्स की तैयारी कैसे करें?

UPSC सिविल सेवा परीक्षा में विषय से संबंधित चर्चा में रही घटनाओं से प्रश्न पूछे जाने का चलन बढ़ रहा है। परीक्षा में बड़ी संख्या में प्रश्न सीधे किसी वेबसाइट; जैसे-PIB, डाउन टू अर्थ या किसी अखबार; जैसे-द हिंदू, इंडियन एक्सप्रेस, टाइम्स ऑफ इंडिया, बिज़नेस स्टैण्डर्ड आदि से पूछ लिए जाते हैं। तैयारी के दौरान सीमित समय में इन सभी स्त्रोतों से अध्ययन कर पाना बेहद चुनौतीपूर्ण है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए इस खंड में दैनिक आधार पर सभी महत्वपूर्ण ख़बरों को संकलित किया जाता है; ताकि परीक्षा की दृष्टि से कोई भी महत्वपूर्ण घटना आपसे छूट न जाए।

प्रिलिम्स की महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

फिडे शतरंज विश्व कप, 2023

25-Aug-2023

बाकू (अजरबैजान) में आयोजित फिडे शतरंज विश्व कप, 2023 नार्वे के मैग्नस कार्लसन ने भारत के आर. प्रग्गनानंद को पराजित कर जीता।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन -2023

25-Aug-2023

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 22 से 24 अगस्त तक जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) में आयोजित किया जा रहा है। 

पहला कार्बन निगेटिव गैरीसन

25-Aug-2023

7-मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र के साथ, पुणे का कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग (CME) भारत का पहला कार्बन निगेटिव गैरीसन(सैन्य गठन) बन गई है।

कार सुरक्षा रेटिंग प्रोटोकॉल

25-Aug-2023

भारत ने अपनी स्वयं की क्रैश टेस्ट रेटिंग मूल्यांकन प्रणाली शुरू की है। भारत-न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम(एनसीएपी) के तहत नए मानदंड 1 अक्टूबर से लागू होंगे।

सोडियम आयन बैटरी पैक

25-Aug-2023

AR4 Tech मौजूदा पेट्रोलियम वाहनों (मुख्य रूप से दोपहिया) को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने के लिए बैटरी पैक का उपयोग करेगा।

कोविड पर ICMR का  अध्ययन

25-Aug-2023

हाल ही में प्रकाशित भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के एक अध्ययन में कहा गया है कि अस्पताल में भर्ती होने वाले कोविड-19 से पीड़ित लगभग 6.5% लोगों की मृत्यु हो गई।

बारिश से प्रभावित हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में 8 खाली इमारतें गिर गईं

25-Aug-2023

बारिश से प्रभावित हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में गुरुवार को लगभग आठ खाली इमारतें ढह गईं, जबकि शिमला में शिव मंदिर में भूस्खलन स्थल से एक और शव बरामद किया गया। 

ग्रीस के जंगलों में लगी आग 

25-Aug-2023

ग्रीस इन दिनों जंगलों में लगी आग की वजह से परेशान है। आग की वजह से लोगों के घर-बार जलकर राख हो गए हैं। 

भारत और उत्तरी समुद्री मार्ग  

25-Aug-2023

आर्कटिक क्षेत्र की राजधानी और उत्तरी समुद्री मार्ग (एनएसआर) का शुरुआती बिंदु कहे जाने वाले मरमंस्क में कार्गो यातायात में भारतीय भागीदारी की बढ़ती प्रवृत्ति देखी जा रही है। 



« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR