New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

NEWS ARTICLES

UPSC के लिए करेंट अफेयर्स की तैयारी कैसे करें?

UPSC सिविल सेवा परीक्षा में विषय से संबंधित चर्चा में रही घटनाओं से प्रश्न पूछे जाने का चलन बढ़ रहा है। परीक्षा में बड़ी संख्या में प्रश्न सीधे किसी वेबसाइट; जैसे-PIB, डाउन टू अर्थ या किसी अखबार; जैसे-द हिंदू, इंडियन एक्सप्रेस, टाइम्स ऑफ इंडिया, बिज़नेस स्टैण्डर्ड आदि से पूछ लिए जाते हैं। तैयारी के दौरान सीमित समय में इन सभी स्त्रोतों से अध्ययन कर पाना बेहद चुनौतीपूर्ण है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए इस खंड में दैनिक आधार पर सभी महत्वपूर्ण ख़बरों को संकलित किया जाता है; ताकि परीक्षा की दृष्टि से कोई भी महत्वपूर्ण घटना आपसे छूट न जाए।

प्रिलिम्स की महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

2025 तक राजस्थान क्षय रोग मुक्त 

25-Aug-2023

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 24 अगस्त 2023 को कहा कि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में निरंतर प्रयासों से राजस्थान को 2025 तक क्षय रोग मुक्त बना दिया जाएगा, जबकि राज्य की 29 ग्राम पंचायतों में इस बीमारी को खत्म कर दिया गया है।

एलएसी पर सैनिकों की शीघ्र वापसी

25-Aug-2023

विदेश सचिव विनय क्वात्रा के अनुसार,ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बातचीत के बाद भारत और चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सैनिकों की वापसी और तनाव कम करने के प्रयासों को तेज करने पर सहमत हुए हैं। 

69 वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स, 2023

25-Aug-2023

देश के सबसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा 24 अगस्त 2023 को दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गयी।

जीवाश्म ईंधन

24-Aug-2023

एक नए अध्ययन के अनुसार,जी20 देशों ने यूक्रेन युद्ध के कारण ईंधन की बढ़ती कीमतों के प्रभाव को कम करने और ऊर्जा भंडार को मजबूत करने के उद्देश्य से 2022 में जीवाश्म ईंधन के लिए अपने कोष से 14 सौ अरब अमेरिकी डालर आबंटित किए हैं। 

सऊदी अरब में मक्का क्लॉक रॉयल टॉवर होटल पर बिजली गिरी

24-Aug-2023

भयंकर तूफान ने सऊदी अरब के मक्का क्षेत्र में, जहां इस्लाम का सबसे पवित्र स्थल, ग्रैंड मस्जिद है, रात भर भारी बारिश और हवाओं के साथ प्रतिष्ठित फेयरमोंट मक्का क्लॉक रॉयल टॉवर होटल पर बिजली गिर गई।

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा

24-Aug-2023

शिक्षा मंत्रालय ने स्कूली शिक्षा का नया राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (एनसीएफ) तैयार किया है।

असम रिफाइनरी

24-Aug-2023

असम रिफाइनरी High-altitude डीजल की आपूर्ति के लिए भूटान के बाद नेपाल के बाज़ार में संभावनाएं तलाश रही है।

चीनी निर्यात पर प्रतिबंध

24-Aug-2023

भारत सात साल में पहली बार चीनी निर्यात पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है। भारत अक्टूबर से शुरू होने वाले अगले सीजन में मिलों को चीनी निर्यात करने से प्रतिबंधित कर सकता है।

चांके पोर्ट बहुउद्देश्यीय टर्मिनल (Chancay Port multi-purpose Terminal)

24-Aug-2023

चीन सरकार के स्वामित्व वाली शिपिंग कंपनी COSCO के संस्थागत मामलों के प्रबंधक मारियो डी लास कैसास के अनुसार, पेरू की राजधानी लीमा से 60 किलोमीटर (37 मील) उत्तर में स्थित चांके बंदरगाह "दक्षिण अमेरिका से एशिया का प्रवेश द्वार" होगा। 

सीआर राव

24-Aug-2023

भारत के महानतम गणितज्ञों और सांख्यिकीविदों में से एक सी. राधाकृष्ण राव का 23 अगस्त 2023 को अमेरिका में निधन हो गया।



« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR