UPSC सिविल सेवा परीक्षा में विषय से संबंधित चर्चा में रही घटनाओं से प्रश्न पूछे जाने का चलन बढ़ रहा है। परीक्षा में बड़ी संख्या में प्रश्न सीधे किसी वेबसाइट; जैसे-PIB, डाउन टू अर्थ या किसी अखबार; जैसे-द हिंदू, इंडियन एक्सप्रेस, टाइम्स ऑफ इंडिया, बिज़नेस स्टैण्डर्ड आदि से पूछ लिए जाते हैं। तैयारी के दौरान सीमित समय में इन सभी स्त्रोतों से अध्ययन कर पाना बेहद चुनौतीपूर्ण है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए इस खंड में दैनिक आधार पर सभी महत्वपूर्ण ख़बरों को संकलित किया जाता है; ताकि परीक्षा की दृष्टि से कोई भी महत्वपूर्ण घटना आपसे छूट न जाए।
24-Aug-2023
भारत के हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस एलएसपी-7 ने 23 अगस्त को गोवा के तट पर हवा से हवा में मार करने वाली, दिखाई नहीं पड़ने वाले लक्ष्य को भेदने की क्षमता वाली (Beyond Visual Range) मिसाइल ‘अस्त्र’ का परीक्षण किया, जो सफल रहा।
23-Aug-2023
केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने इस खरीफ सीजन में 521 लाख टन चावल खरीद का लक्ष्य रखा है। मार्च 2024 से पहले सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के माध्यम से आपूर्ति किए जाने वाले नियमित चावल को पूरी तरह से फोर्टिफाइड चावल से प्रतिस्थापित करने का लक्ष्य है।
23-Aug-2023
पीएम प्रणाम योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। यह सरकार की जैविक खेती से पैदा होने उत्पादों की मार्केटिंग पर भी जोर देगी जिससे किसानों को इसका सीधा फायदा मिल सके।
23-Aug-2023
भारतीय अर्थव्यवस्था निगरानी केंद्र (CMIE) के आर्थिक आउटलुक डेटा के विश्लेषण में भारत सबसे अधिक युवा आबादी वाला देश है, लेकिन इसका कार्यबल तेजी से बूढ़ा हो रहा है। यानी नियोजन में युवाओं की हिस्सेदारी कम हो रही है।
23-Aug-2023
जापान ने 22 अगस्त 2023 को कहा कि वह 24 अगस्त से क्षतिग्रस्त फुकुशिमा दाइची परमाणु ऊर्जा संयंत्र से 1 मिलियन मीट्रिक टन से अधिक उपचारित रेडियोधर्मी पानी को समुद्र में छोड़ना शुरू कर देगा।
23-Aug-2023
जैव विविधता से तात्पर्य पृथ्वी पर पाए जाने वाले जैव विविधता से है। अर्थात जैव विविधता का अर्थ किसी निश्चित भौगोलिक क्षेत्र में पाए जाने वाले जीवों एवं वनस्पतियों की संख्या से है तथा इसका संबंध पौधों के प्रकारों, प्राणियों एवं सूक्ष्म जीवों से है।
23-Aug-2023
राष्ट्रीय बाघ सरंक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने 22 अगस्त 2023 को राजस्थान के करौली और धौलपुर जिलों में बाघ अभयारण्य बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
23-Aug-2023
उत्तराखंड में इस वर्ष वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन(ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट) का आयोजन किया जाएगा। इसी सन्दर्भ में राज्य सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में 27 नीतियां लागू की हैं।
23-Aug-2023
हाल ही में श्रीलंका के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता प्रियंगा विक्रमसिंघे ने कहा कि चीन ने अनुसंधान जहाज ‘शि यान 6’ को डॉक करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन कोई तारीख तय नहीं की गई थी। अब अनुरोध पर कार्रवाई की जा रही है।
23-Aug-2023
भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी शुरुआती जड़ें रखने वाला लंदन का इंडिया क्लब, एक लंबी लड़ाई हारने के बाद इसे अगले महीने बंद करने की घोषणा की गई है।