UPSC सिविल सेवा परीक्षा में विषय से संबंधित चर्चा में रही घटनाओं से प्रश्न पूछे जाने का चलन बढ़ रहा है। परीक्षा में बड़ी संख्या में प्रश्न सीधे किसी वेबसाइट; जैसे-PIB, डाउन टू अर्थ या किसी अखबार; जैसे-द हिंदू, इंडियन एक्सप्रेस, टाइम्स ऑफ इंडिया, बिज़नेस स्टैण्डर्ड आदि से पूछ लिए जाते हैं। तैयारी के दौरान सीमित समय में इन सभी स्त्रोतों से अध्ययन कर पाना बेहद चुनौतीपूर्ण है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए इस खंड में दैनिक आधार पर सभी महत्वपूर्ण ख़बरों को संकलित किया जाता है; ताकि परीक्षा की दृष्टि से कोई भी महत्वपूर्ण घटना आपसे छूट न जाए।
17-Aug-2023
जलवायु परिवर्तन के कारण टिटिकाका झील में जल स्तर में गिरावट देखी गई है। यह झील बोलीविया और पेरू के बीच की सीमा पर एंडीज़ पर्वत पर स्थित है।
17-Aug-2023
कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सेंटर फॉर डेटा ड्रिवेन डिस्कवरी के खगोलशास्त्री और प्रमुख कम्प्यूटेशनल और डेटा वैज्ञानिक आशीष महाबल के नेतृत्व में शोधकर्ताओं की एक टीम ने एक ऐप विकसित किया है जो स्मार्टफोन वाले किसी भी व्यक्ति को ओपन-सोर्स स्काई मैप की सहायता से क्षणिक (Transient) की खोज करने की अनुमति प्रदान करता /देता है।
17-Aug-2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में कहा कि उनकी सरकार के पहले पांच साल के कार्यकाल में 13.5 करोड़ नागरिक गरीबी से मुक्त होकर नए मध्यम वर्ग में प्रवेश कर गए हैं।
17-Aug-2023
उत्तर प्रदेश में कुटीर एवं ग्रामीण उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में योगी सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने 16 अगस्त 2023 को माटी कला बोर्ड को आर्थिक अनुदान के तौर पर दूसरी किस्त की स्वीकृति प्रदान की है।
17-Aug-2023
16 अगस्त 2023 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर आधारित सिटी बस संचालन के विस्तार के लिए "पीएम-ई-बस सेवा" को मंजूरी दी, जिसके माध्यम से 10,000 ई-बसें चलाई जाएंगी।
17-Aug-2023
राजस्थान सरकार द्वारा अपने जन कल्याण कार्यक्रमों के तहत 15 अगस्त 2023 को शुरू की गई ‘अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना’ से लगभग 1.10 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा, जिसमें कोविड महामारी के दौरान शामिल गरीब और निराश्रित परिवार भी शामिल हैं।
16-Aug-2023
जॉर्जिया का Racketeer Influenced and Corrupt Organisations(RICO) अधिनियम भारत के मकोका जैसा माफिया विरोधी कानून है, जिसके तहत हाल ही में ट्रम्प पर आरोप लगाया गया है।
16-Aug-2023
झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग ने 28 पंचायतों में समग्र सुधार लाने और उन्हें मॉडल पंचायतों में बदलने के लिए एक पायलट परियोजना शुरू की है।
16-Aug-2023
भारतीय वन सर्वेक्षण के अनुसार ओडिशा में 52,156 वर्ग किमी (लगभग 130 लाख एकड़) वन क्षेत्र है।
16-Aug-2023
प्रसिद्ध समाज सुधारक और सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का 15 अगस्त 2023 को निधन हो गया।