New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

NEWS ARTICLES

UPSC के लिए करेंट अफेयर्स की तैयारी कैसे करें?

UPSC सिविल सेवा परीक्षा में विषय से संबंधित चर्चा में रही घटनाओं से प्रश्न पूछे जाने का चलन बढ़ रहा है। परीक्षा में बड़ी संख्या में प्रश्न सीधे किसी वेबसाइट; जैसे-PIB, डाउन टू अर्थ या किसी अखबार; जैसे-द हिंदू, इंडियन एक्सप्रेस, टाइम्स ऑफ इंडिया, बिज़नेस स्टैण्डर्ड आदि से पूछ लिए जाते हैं। तैयारी के दौरान सीमित समय में इन सभी स्त्रोतों से अध्ययन कर पाना बेहद चुनौतीपूर्ण है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए इस खंड में दैनिक आधार पर सभी महत्वपूर्ण ख़बरों को संकलित किया जाता है; ताकि परीक्षा की दृष्टि से कोई भी महत्वपूर्ण घटना आपसे छूट न जाए।

प्रिलिम्स की महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

नेगलेरिया फाउलेरी (मस्तिष्क खाने वाले अमीबा)

08-Jul-2023

केरल में अलाप्पुझा जिले में, मस्तिष्क खाने वाले अमीबा के संक्रमण से 15 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। पिछले दिसंबर दक्षिण कोरिया  के एक 50 वर्षीय व्यक्ति और मार्च में फ्लोरिडा के एक व्यक्ति की संक्रमण के कारण मौत हो गई थी।

 नीदरलैंड (डच) इंडोनेशिया और श्रीलंका को औपनिवेशिक खजाने लौटाएगा 

07-Jul-2023

हाल ही में इंडोनेशिया और श्रीलंका के अनुरोध पर नीदरलैंड ने उन्हें  सांस्कृतिक महत्व की 478 वस्तुएं  वापस करने का फैसला लिया है। 

गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए)  

07-Jul-2023

2022-23 में सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाताओं के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए हुई बैठक में वित्त मंत्री ने गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) की निष्पक्ष और पारदर्शी पहचान सुनिश्चित करने के लिये बैंकों से कहा।

थ्रेड्स ऐप (Threads app)

07-Jul-2023

मेटा ने एक ऐप  का अनावरण किया है, मेटा का थ्रेड्स ऐप एक टेक्स्ट-आधारित मैसेजिंग ऐप है जो लोकप्रिय माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर के समान है।

बैंक लॉकर एग्रीमेंट

07-Jul-2023

बैंकों को मूल रूप से 1 जनवरी, 2023 तक मौजूदा लॉकर ग्राहकों के साथ अपने लॉकर समझौतों को नवीनीकृत करना आवश्यक था। 

हाई सी संधि

07-Jul-2023

19 जून 2023 को संयुक्त राष्ट्र ने "राष्ट्रीय क्षेत्राधिकार से परे क्षेत्रों की समुद्री जैव विविधता" (BBNJ) के संरक्षण और सतत उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए हाई सी संधि को अपनाया।

सीएमवी और टीओएमवी (CMV and ToMV)

07-Jul-2023

सीएमवी और टीओएमवी: दो 'मोज़ेक' वायरस जो हाल ही में महाराष्ट्र और कर्नाटक में टमाटर की फसल को प्रभावित कर रहें हैं।

उ. प्र. में लगभग 140 अप्रचलित कानूनों को निरस्त करने की योजना 

06-Jul-2023

उत्तर प्रदेश सरकार ब्रिटिश काल के लगभग 140 अप्रचलित कानूनों को निरस्त करने की योजना बना रही है, जो 100 साल से अधिक पुराने तथा लगभग 40 विभागों से संबंधित हैं।

अरावली जंगल सफारी 

06-Jul-2023

 अरावली सफारी पार्क को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा और पहला चरण लगभग दो साल में पूरा होने की उम्मीद है। जंगल सफारी हरियाणा के गुड़गांव और नूंह जिलों  में 10,000 एकड़ भूमि पर स्थापित होगी।

रुपये का अंतर्राष्ट्रीयकरण

06-Jul-2023

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा के रूप में रुपये की स्थिति की समीक्षा करने और घरेलू मुद्रा के अंतर्राष्ट्रीयकरण के लिए एक रोड मैप तैयार करने के लिए आर एस राठो समूह का गठन किया गया ।



« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR