New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

NEWS ARTICLES

UPSC के लिए करेंट अफेयर्स की तैयारी कैसे करें?

UPSC सिविल सेवा परीक्षा में विषय से संबंधित चर्चा में रही घटनाओं से प्रश्न पूछे जाने का चलन बढ़ रहा है। परीक्षा में बड़ी संख्या में प्रश्न सीधे किसी वेबसाइट; जैसे-PIB, डाउन टू अर्थ या किसी अखबार; जैसे-द हिंदू, इंडियन एक्सप्रेस, टाइम्स ऑफ इंडिया, बिज़नेस स्टैण्डर्ड आदि से पूछ लिए जाते हैं। तैयारी के दौरान सीमित समय में इन सभी स्त्रोतों से अध्ययन कर पाना बेहद चुनौतीपूर्ण है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए इस खंड में दैनिक आधार पर सभी महत्वपूर्ण ख़बरों को संकलित किया जाता है; ताकि परीक्षा की दृष्टि से कोई भी महत्वपूर्ण घटना आपसे छूट न जाए।

प्रिलिम्स की महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

सिकल सेल एनीमिया

21-Feb-2023

केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा केंद्रीय बजट 2023-24 में घोषणा की गयी कि सरकार 2047 तक भारत से सिकल सेल एनीमिया को खत्म करने के लिए मिशन मोड में कार्य करेगी।

सांसद की अयोग्यता पर केरल उच्च न्यायालय का निर्णय

21-Feb-2023

हाल ही में केरल उच्च न्यायालय द्वारा हत्या के प्रयास के मामले में दोषी लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फैजल की दोषसिद्धि को निलंबित कर दिया गया।

राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा दिल्ली सरकार पर 2,232 करोड़ रुपये का जुर्माना

21-Feb-2023

हाल ही में राष्ट्रीय हरित अधिकरण(एनजीटी) द्वारा ठोस और तरल अपशिष्ट के अनुचित प्रबंधन के कारण पर्यावरण को होने वाले नुकसान के लिए दिल्ली सरकार पर 2,232 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।

थ्वाइट्स ग्लेशियर ('डूम्सडे ग्लेशियर')

18-Feb-2023

हाल ही में हुए एक नए शोध के अनुसार, अंटार्कटिका में थवाइट्स ग्लेशियर तेजी से पिघल रहा है । इसे अक्सर 'डूम्सडे ग्लेशियर' के रूप में भी जाना जाता है शोधकर्ताओं ने इसके नीचे एक पनडुब्बी रोबोट तैनात किया है , जिससे यह  पता लगाया जा सके कि अंटार्कटिक बर्फ की चादर कैसे पिघल रही है। 

भारत में पैंगोलिन का अवैध शिकार और तस्करी

18-Feb-2023

हाल ही में वन्यजीव व्यापार निगरानी नेटवर्क (TRAFFIC) द्वारा जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार 2018 और 2022 के बीच भारत में लगभग 1,000 से अधिक पैंगोलिन का अवैध शिकार और तस्करी हुई है। 

2 लाख पंचायतों में नई प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) की स्थापना

17-Feb-2023

हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 2 लाख पंचायतों में नई प्राथमिक कृषि साख समितियों की स्थापना को मंजूरी प्रदान की गयी।

दुनिया के कुल कुष्ठ रोगियों में से 52% भारत में 

17-Feb-2023

2005 में भारत को "कुष्ठ रोग उन्मूलित" घोषित किए जाने के बावजूद, अभी भी विश्व के कुल कुष्ठ रोगियों में से आधे से अधिक (52%) भारत में हैं।

ऑफ-बजट उधार 

16-Feb-2023

हाल ही में तेलंगाना के वित्त मंत्री द्वारा केंद्र सरकार पर राज्य के विकास में बाधाएं पैदा करने का आरोप लगाया गया। उन्होंने कहा कि राज्य ने कम समय में सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने के लिए ऑफ-बजट उधारी का सहारा लिया था, लेकिन केंद्र सरकार ने ऑफ-बजट उधार की सीमा तय कर दी।

विंडफ़ाल टैक्स 

16-Feb-2023

केंद्र सरकार ने गुरुवार को घरेलू उत्पादित कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स को 5,050 रुपये प्रति टन से घटाकर 4,350 रुपये प्रति टन कर दिया। 

लोक सभा उपाध्यक्ष पद का चुनाव 

15-Feb-2023

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा लोकसभा उपाध्यक्ष का चुनाव ना करने पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया गया।



« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR