New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

NEWS ARTICLES

बहुविवाह से संबंधित मुद्दा

18-May-2022

हाल ही में, दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से मौजूदा पत्नी या पत्नियों की पूर्व सहमति के बिना किसी मुस्लिम पति द्वारा द्विविवाह या बहुविवाह को अवैध घोषित करने वाली याचिका पर जवाब देने को कहा है।

भारत के समक्ष उर्वरक चुनौतियाँ

17-May-2022

हाल ही में, रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण खरीफ़ की बुवाई से पूर्व भारत उर्वरक उपलब्धता की चुनौती का सामना कर रहा है। इस दौरान भारत में उर्वरक के आयात पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। हालाँकि सरकार ने आश्वासन दिया है कि उर्वरकों के नए स्रोतों की तलाश की जा रही है, ताकि खरीफ की बुवाई के दौरान उर्वरकों की कमी न होने पाए।

भारत-नॉर्डिक संबंध

17-May-2022

हाल ही में, ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ का दूसरा संस्करण डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में संपन्न हुआ। भारतीय प्रधानमंत्री के अनुसार यह शिखर सम्मेलन नॉर्डिक क्षेत्र के साथ भारत के बहुआयामी सहयोग को विस्तार देने में मदद करेगा। इसमें भारत सहित पांच नॉर्डिक देशों (नॉर्वे, फ़िनलैंड, डेनमार्क, स्वीडन और आइसलैंड) के प्रधानमंत्रियों ने भाग लिया।

PK2 : एक औषधीय अणु

16-May-2022

हाल ही में, आई.आई.टी. मंडी के शोधकर्ताओं ने एक औषधीय अणु (Drug Molecule) की पहचान की है, जिसका उपयोग मधुमेह के उपचार में किया जा सकता है। इस औषधीय अणु को ‘पी.के.2’ (PK2) नाम दिया गया है। इस शोध से संबंधित निष्कर्ष जर्नल ऑफ बायोलॉजिकल कैमिस्ट्री में प्रकाशित किये गए हैं। 

राज्य सरकार बनाम राज्यपाल

14-May-2022

तमिलनाडु राज्य में निर्वाचित सरकार और राज्यपाल के बीच राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) विधेयक की मंजूरी को लेकर मतभेद की स्थिति विद्यमान है। कुछ अन्य राज्यों में भी ऐसी स्थिति देखी जा सकती है। यह स्थिति चुनी हुई सरकारों के साथ-साथ संवैधानिक व्यवस्था में विश्वास रखने वालों के लिये एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है।

जैविक आधार

13-May-2022

कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ‘राष्ट्रीय जैविक उत्पादन कार्यक्रम’ (NPOP) के तहत जैविक कृषि में संलग्न किसानों के लिये ‘जैविक आधार’ (Organic Aadhaar) प्रारंभ करने पर विचार कर रहा है ताकि इसके अंतर्गत जाली नामांकन की किसी भी संभावना को रोका जा सके।

अंतरराज्यीय गिरफ्तारी के नियम

11-May-2022

हाल ही में, पंजाब पुलिस द्वारा बिना वारंट तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की दिल्ली में गिरफ़्तारी और उसमें न्यायालय के हस्तक्षेप से देश में अंतरराज्यीय गिरफ्तारी एवं संबंधित नियमों को लेकर सवाल पैदा हो गए हैं। वर्तमान घटना शासन और प्रशासन के बीच सहयोग, सामंजस्य व समन्वय के आभाव को भी प्रदर्शित करती है।

खुले में काम करने वाले श्रमिक और हीट वेव

09-May-2022

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, विगत 50 वर्षों में हीट वेब के कारण 1700 से अधिक मौतें हुई हैं, जबकि भारत के असंगठित क्षेत्र एक बड़ा वर्ग भीषण गर्मी के दौरान भी खुले में कृषि और निर्माण कार्यों में संलग्न होने के लिये मजबूर हैं, अतः सरकार द्वारा इनके हितों पर ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है।

भारत में जन्म के समय 18 फीसदी नवजातों का वजन सामान्य से कम

09-May-2022

जन्म के समय बच्चे का वजन सामान्य से कम होना न केवल भारत बल्कि दुनिया के कई देशों के लिये स्वास्थ्य से जुड़ा एक बहुत बड़ा मुद्दा है। इस संदर्भ में भारत में नवजातों को लेकर किये गए एक अध्ययन से पता चला है कि जन्म के समय बच्चे का वजन सामान्य से कम होना उसके बौद्धिक और मानसिक विकास पर असर डाल सकता है।

सागरीय अधस्तल के विस्तार में कमी

07-May-2022

पिछले 19 मिलियन वर्षों के आँकड़ों का विश्लेषण करने वाले एक हालिया अध्ययन में पाया गया कि वैश्विक स्तर पर सागरीय अधस्तल प्रसार (Sea Floor Spreading) की दर में लगभग 35% की कमी आई है। 



« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR