New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

NEWS ARTICLES

ईरान परमाणु समझौते को पुनर्जीवित करने का प्रयास

11-Mar-2022

हाल ही में, ईरान परमाणु समझौते को पुनर्जीवित करने के लिये अमेरिका सहित विभिन्न पक्षकार ऑस्ट्रिया कि राजधानी वियना में वार्ता के लिये एकत्र हुए।

सामाजिक कौशल एवं चारित्रिक विकास में स्कूलों की भूमिका 

11-Mar-2022

नेल्सन मंडेला ने ठीक ही कहा है कि “शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है, जिसका उपयोग आप दुनिया को बदलने के लिये कर सकते हैं”। स्कूली शिक्षा ही बच्चे को आकार देती है और उसके चरित्र का विकास करती है। अच्छी स्कूली शिक्षा सामाजिक और जीवन कौशल के निर्माण की कुंजी है।

समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता 

10-Mar-2022

प्रतिवर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2022 के महिला दिवस का विषय 'एक स्थायी कल के लिये आज लैंगिक समानता' (Gender Equality Today for a Sustainable Tomorrow) है। भारत सहित विश्व भर में महिलाओं के लिये अनौपचारिक कार्यबल के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में लैंगिक असमानता का मुद्दा अभी भी चिंतनीय है।

सड़क सुरक्षा पर भारत की स्थिति

09-Mar-2022

हाल ही में, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 में संशोधन करते हुए एक अधिसूचना जारी की है, जिसमें चार वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिये दो सुरक्षा उपकरणों को अनिवार्य कर दिया गया है।

निजी क्षेत्र की नौकरियों में अधिवास आधारित आरक्षण 

09-Mar-2022

विगत वर्ष ‘हरियाणा राज्य स्थानीय उम्मीदवार रोज़गार अधिनियम, 2020’ को अधिसूचित किया गया था। इसके द्वारा निजी क्षेत्र की नौकरियों में स्थानीय उम्मीदवारों के लिये 75% आरक्षण अनिवार्य कर दिया गया है। हाल ही में, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने इसके कार्यान्वयन पर स्थगन आदेश जारी किया था, जिसे सर्वोच्च न्यायालय ने हटा दिया है।

न्यायाधीशों की कमी से जूझते उच्च न्यायालय

08-Mar-2022

हाल ही में, भारत के मुख्य न्यायाधीश ने उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की संख्या में वृद्धि करने तथा मौजूदा रिक्तियों को तत्काल भरने की आवश्यकता पर बल दिया है।

असम में अफस्पा की समयसीमा में विस्तार

08-Mar-2022

असम राज्य में ‘सशस्त्र बल (विशेष शक्तियाँ) अधिनियम, 1958’ (AFSPA) के विस्तार पर चर्चा की जा रही है। हालिया आतंरिक सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनज़र नगालैंड में अफस्पा के विरोध के बावजूद अशांत क्षेत्रों में अफस्पा के समयसीमा में विस्तार का निर्णय लेना चुनौतीपूर्ण है।

जलवायु परिवर्तन पर आई.पी.सी.सी. की रिपोर्ट

08-Mar-2022

हाल ही में, ‘जलवायु परिवर्तन पर अंतर-सरकारी पैनल’ (IPCC) ने ‘जलवायु परिवर्तन 2022 : प्रभाव, अनुकूलन और संवेदनशीलता’ (Climate Change 2022: Impacts, Adaptation and Vulnerability) नामक रिपोर्ट जारी की है। ध्यातव्य है कि आई.पी.सी.सी. को जलवायु वैज्ञानिकों की वैश्विक संस्था माना जाता है।

हरित ऊर्जा क्षेत्र में रोज़गार की संभावनाएँ 

07-Mar-2022

नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अधिक रोज़गार सृजन के लिये कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के अधीन ‘हरित रोज़गार कौशल परिषद्’ ने एक पोर्टल का विकास किया है।

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम का ‘फायर रेडी फॉर्मूला’

07-Mar-2022

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने वैश्विक सरकारों से एक नया 'फायर रेडी फॉर्मूला' अपनाने का आह्वान किया है। इससे पूर्व यू.एन.ई.पी. ने भविष्य में जंगल की आग (वनाग्नि) की घटनाओं में तीव्र वृद्धि से संबंधित चेतावनी जारी की थी। 



« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR