New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

NEWS ARTICLES

ईज़ ऑफ डूईंग बिज़नेस रिपोर्ट: संबंधित विवाद

08-Oct-2021

विश्व बैंक ने बहु-प्रचारित ‘ईज़ ऑफ डूईंग बिज़नेस रिपोर्ट’ का प्रकाशन बंद कर दिया है। वस्तुतः विश्व बैंक के ऊपर यह आरोप है कि चीन तथा सऊदी अरब जैसे देशों के दबाव में आकर इसने रिपोर्ट के आँकड़ों में संशोधन किया।

वन पुनर्स्थापन : हरित आवरण में वृद्धि के लिये आवश्यक 

07-Oct-2021

खाद्य एवं कृषि संगठन तथा संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा जारी ‘स्टेट्स ऑफ़ द वर्ल्डस फॉरेस्ट रिपोर्ट, 2020 में स्पष्ट किया गया है कि वर्ष 1990 के बाद से वनों की कटाई, रूपांतरण एवं भूमि के क्षरण के कारण लगभग 420 मिलियन हेक्टेअर वन नष्ट हो गए हैं। वनों की कटाई (1990-2020) के कारण विश्व स्तर पर वन क्षेत्र में लगभग 178 मिलियन हेक्टेयर की कमी आई है।

जलवायु परिवर्तन तथा भारतीय शहर 

07-Oct-2021

हाल ही में, महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा की कि महाराष्ट्र के लगभग 40 शहर संयुक्त राष्ट्र समर्थित 'रेस टू ज़ीरो' वैश्विक अभियान में शामिल होंगे, जिसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन और सतत् विकास के लक्ष्यों को पूरा करते हुए रोज़गार सृजित करना है।

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन – स्वास्थ्य सुविधाओं में क्रांतिकारी परिवर्तन

06-Oct-2021

हाल ही में, प्रधानमंत्री ने ‘आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन’ की शुरुआत की। इस मिशन की घोषणा प्रधानमंत्री ने वर्ष 2020 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में की थी। पिछले वर्ष इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 6 केंद्रशासित प्रदेशों (अंडमान-निकोबार, चंडीगढ़, दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव, लद्दाख, लक्षद्वीप तथा पांडिचेरी)  में शुरू किया गया था।

नॉर्ड स्ट्रीम 2: भू-राजनैतिक तथा सामरिक महत्त्व 

06-Oct-2021

हाल ही में विवादों के बावजूद बाल्टिक सागर के अंदर से जर्मनी को रूस से जोड़ने वाली गैस पाइपलाइन परियोजना (नॉर्ड स्ट्रीम-2) का कार्य पूरा हो गया है। यह रूस द्वारा जर्मनी को गैस निर्यात बढ़ाने हेतु सबसे छोटा, किफायती और पर्यावरण-अनुकूल मार्ग है।

‘कृषि परिवारों की स्थिति आकलन’ रिपोर्ट 

06-Oct-2021

हाल ही में जारी एन.एस.ओ. की ‘कृषि परिवारों की स्थिति आकलन’(SAAHरिपोर्ट में कृषि में सलंग्न परिवारों की संख्या को 93.09 मिलियन आंका गया है।  अप्रैल- जुलाई 2021 तिमाही की प्रधानमंत्री- किसान सम्मान निधि वितरित की गई, जिसमें लगभग 110.94 मिलियन लाभार्थी शामिल थे, वहीं पिछली कृषि जनगणना (2015- 16) में परिचालन जोतों का आकार 146.65 मिलियन था।

संयुक्त राष्ट्र खाद्य प्रणाली शिखर सम्मेलन: खाद्य प्रणालियों की पुनर्कल्पना

05-Oct-2021

हाल ही में, प्रथम संयुक्त राष्ट्र खाद्य प्रणाली शिखर सम्मेलन (UNFSS) 2021 संपन्न हुआ। इसमें वैश्विक खाद्य प्रणालियों, उपभोग प्रवृत्तियों तथा बढ़ती भुखमरी को दूर करने में मदद करने वाली ‘बॅाटम-अप’ प्रक्रिया पर चर्चा की गई।

आधार: निजता से समझौता 

05-Oct-2021

हाल ही में, पुट्टास्वामी वाद-।। के 3 वर्ष पूरे हो गए, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय की संवैधानिक पीठ ने निजता के उल्लंघन के जोखिम के कारण आधार परियोजना को सीमित कर दिया था।

गांधीजी का दर्शन

04-Oct-2021

प्रत्येक वर्ष 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर भारत सहित विश्व के विभिन्न देशों में उन्हें याद किया जाता है। इस अवसर पर लोग उनके आदर्शों और सार्वभौमिक विचारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं। स्वतंत्र भारत की ‘सामूहिक चेतना’ पर गांधी का व्यापक प्रभाव रहा है।

भारतीय नौकरशाही: डेस्क से डिजिटल की ओर

04-Oct-2021

कोविड-19 महामारी ने सभी सार्वजनिक संस्थाओं के लचीलेपन की परीक्षा ली है। विभिन्न प्रयासों के बावजूद महामारी के दौरान नौकरशाही की अप्रभावी प्रतिक्रिया चिंता का प्रमुख विषय बनकर उभरी है। ऐसे में, नौकरशाही में डिजिटल परिवर्तन का यह उपयुक्त समय है।



« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR