New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

NEWS ARTICLES

हिमालय का महत्त्व

02-Aug-2021

हिमालय के बारे में बात करते समयभू-राजनीति और सुरक्षा चिंताओंसे संबंधित प्रश्नों का अंकेक्षण लंबे समय से अपेक्षित है। एक निश्चित अर्थ में, हिमालय के बारे में हमारी बौद्धिक चिंताओं को बड़े पैमाने पर भय, संदेह, प्रतिद्वंद्विता, विदेशी आक्रमण और सैन्य अतिक्रमण की धारणा ने आकार दिया है।

बाल तस्करी : भारत में कानून क्रियान्वयन में कमी

02-Aug-2021

30 जुलाई को मानव तस्करी के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र विश्व दिवस मनाया जाता है। एक बाल अधिकार गैर-सरकारी संगठन (NGO) के अनुसार, अप्रैल 2020 और जून 2021 के मध्य, श्रम के लिये की गई तस्करी के बाद अनुमानित 9,000 बच्चों को बचाया गया है। 

एक राष्ट्र, एक पुलिस

31-Jul-2021

भारत सरकार एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड; एक राष्ट्र, एक रजिस्ट्री; एक राष्ट्र, एक गैस ग्रिड और यहाँ तक ​​कि एक राष्ट्र, एक चुनाव की व्यवस्था को सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में एक ही सुविधा के लिये अलग-अलग नियम काफी हैरान करने वाले हो सकते हैं। हालाँकि, एकरूपता के प्रयास में स्थानीय कारकों और विशेषताओं का संज्ञान लिया जाना चाहिये।

साइबर सुरक्षा से संबंधित चुनौतियाँ

31-Jul-2021

पेगासस स्पाइवेयर के दुरुपयोग के बाद वैश्विक स्तर पर साइबर हथियारों की भूमिका को लेकर  एक फिर से बहस शुरू हो गई है। पूर्व में कभी-कभार या छिटपुट साइबर हमले की घटनाएँ, अब  एक खतरनाक हद तक बढ़ गई हैं, जो साइबर हथियार युग के उद्भव का संकेत देती हैं। 

सहकारी समिति : 97वाँ संविधान संशोधन

30-Jul-2021

हाल ही में, उच्चतम न्यायालय ने 'राजेंद्र एन. शाह बनाम भारत संघ' मामले में 97वें संविधान संशोधन अधिनियम को सीमित तरीके से ख़ारिज कर दिया है। ध्यातव्य है कि  संविधान लागू होने के 71 वर्षों के पश्चात अभी तक संविधान में 104 बार संशोधन किये गए हैं।

असम-मिज़ोरम सीमा पर संघर्ष

29-Jul-2021

दो पूर्वोत्तर राज्यों असम और मिज़ोरम के मध्य लंबी सीमा-रेखा के हिंसक रूप लेने के पश्चात् गोलीबारी की घटना में असम के छह पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। सीमावर्ती शहर ‘वैरेंगटे’ में हुई झड़पों में असम के कम से कम 60 निवासी घायल हो गए।

साम्यवादी चीन और श्रमिकों की बिगड़ती स्थिति

29-Jul-2021

हाल ही में, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) की स्थापना का शताब्दी समारोह मनाया गया। इस दौरान पार्टी की ताकत, कौशल व लंबे इतिहास का गौरवशाली विश्लेषण किया गया। हालाँकि, इस दौरान एक महत्त्वपूर्ण घटक के रूप में श्रमिक वर्ग की स्थिति और भूमिका का जिक्र नहीं किया गया, जिसके प्रतिनिधित्व का दावा पार्टी ऐतिहासिक रूप से करती रही है।

आवश्यक रक्षा सेवा विधेयक

28-Jul-2021

हाल ही में, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने लोकसभा में ‘आवश्यक रक्षा सेवा विधेयक, 2021’ (Essential Defence Services Bill) प्रस्तुत किया। आवश्यक रक्षा सेवाओं से तात्पर्य ऐसे प्रतिष्ठानों से है, जो ऐसी वस्तुओं या उपकरणों का निर्माण करते हैं जिनका प्रयोग रक्षा क्षेत्र से जुड़ा हो।

भारत की खाद्य सुरक्षा प्रणाली से सबक

28-Jul-2021

भारत में कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर कमज़ोर होने के साथ, खाद्य सुरक्षा, गरीबों और वंचित वर्ग की आजीविका तथा महामारी के विनाशकारी प्रभाव पर ध्यान देना महत्त्वपूर्ण हो गया है। वैश्विक भूख में खतरनाक वृद्धि पर भी ध्यान देना आवश्यक है, जो अभी सामने आ रही है।

म्यांमार में पैठ जमाने की ताक में रूस

27-Jul-2021

इस वर्ष फ़रवरी में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् ने म्यांमार में आपातकाल लगाए जाने और उसके बाद के घटनाक्रम पर गहरी चिंता व्यक्त की थी। म्यांमार के संबंध में 12 फ़रवरी को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद् में पेश प्रस्ताव से रूस और चीन ने स्वयं को अलग कर लिया था। रूस ने म्यांमार में आपातकाल लागू किया जाना उसका आंतरिक मामला माना है।



« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR