New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

डब्ल्यूएफआइ के लिए तदर्थ समिति गठित

प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिकी, भारतीय कुश्ती संघ

संदर्भ: 

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआइ) के कामकाज के संचालन के लिए तदर्थ समिति का गठन किया है।

WFI

प्रमुख बिंदु:

  • 24 दिसम्बर,2023 खेल मंत्रालय ने डब्ल्यूएआइ को निलंबित कर दिया था।   
  • निलंबन के बाद खेल मंत्रालय ने आइओए से तदर्थ समिति गठित करने को कहा।
  • यह तदर्थ समिति तीन सदस्यी है।
  • इसके अध्यक्ष भूपिंदर सिंह बाजवा को बनाया है।
  • इसके दो सदस्यों में शामिल हैं-
    1. पूर्व हॉकी खिलाड़ी एम.एम. सोमाया
    2. पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी मंजुषा कंवर  
    • भारतीय वुशू संघ के अध्यक्ष बाजवा पूर्व में नियुक्त तदर्थ समिति के भी अध्यक्ष थे।
    • इस तदर्थ समिति को डब्ल्यूएफआइ का संचालन करने का काम सौंपा गया है; जैसे-
      • खिलाड़ियों का चयन 
      • अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों की प्रविष्टिया जमा करना,
      • खेल गतिविधियों का आयोजन करना
      • बैंक खातों का संचालन
      • वेबसाइट का प्रबंधन; आदि

    प्रश्न:- भारतीय कुश्ती संघ के सम्बन्ध में, निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

    1. 1967 में स्थापित इस संघ का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
    2.  इसके पदाधिकारी प्रत्येक 4 वर्ष में चुने जाते हैं।

    नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

    (a) केवल 1

    (b) केवल 2

    (c) 1 और 2 दोनों

    (d) न 1 और ना ही 2   

    उत्तर - (c)

    Have any Query?

    Our support team will be happy to assist you!

    OR