New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

अल्बाट्रॉस पक्षी के विलुप्त होने का खतरा 

प्रारम्भिक परीक्षा – अल्बाट्रॉस पक्षी
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3 (पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी)

संदर्भ

वैश्विक जलवायु परिवर्तन के कारण अंटार्कटिका महाद्वीप में पाए जाने वाले अल्बाट्रॉस पक्षी के विलुप्त होने का खतरा बढ़ गया है।

Albatross-bird

भटकता हुआ अल्बाट्रॉस (डायोमेडिया एक्सुलांस) :-

  • यह दुनिया का सबसे बड़ा उड़ने वाला पक्षी है।
  • इसके पंखों का फैलाव 3.5 मीटर तक होता है।
  • यह समुद्री खानाबदोश पक्षी हैं, जो अपने जीवन का 60 वर्षों में से अधिकांश समय समुद्र में बिताता हैं। 
  • यह प्रत्येक दो वर्ष में प्रजनन के लिए भूमि पर आते हैं।

विशेषता :- 

  • ये पक्षी अपने अधिकांश घोंसले समुद्री तट के करीब कम ऊंचाई वाले गर्म क्षेत्रों में बनाते हैं। 
  • इन पक्षियों को उड़ाने एवं जमीन उतरने के लिए समतल स्थान की आवश्यकता होती है। 
  • ये ऊष्मायन के लिए बारी-बारी से घोंसले में रहते हैं।

निवास स्थान :-

  • यह अंटार्कटिका महाद्वीप के बीच वाले क्षेत्र में अपना घोंसला बना कर रहते हैं।
  • यह मैरियन द्वीप और प्रिंस एडवर्ड द्वीप, दक्षिण अफ्रीका के दक्षिण में स्थित दक्षिणी महासागर में पाए जाते हैं।

Marion-Island

  • मैरियन द्वीप और प्रिंस एडवर्ड द्वीप पर लगभग 20,000 अल्बाट्रॉस पक्षी पाए जाते हैं। 
  • प्रत्येक वर्ष दक्षिण अफ़्रीकी विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिक भटकते अल्बाट्रॉस के घोंसले का पता लगाने और रिकॉर्ड करने के लिए मैरियन द्वीप का सर्वेक्षण करते हैं।

खतरा :-

  • इस प्रजाति को खुले समुद्र में भारी जोखिम का सामना करना पड़ता है, विशेष रूप से लंबी मछली पकड़ने वाली ट्रॉलरों से बायकैच के कारण।

पक्षियों के प्रजनन को प्रभावित करने वाले करक :-

  1. ऊँचाई (जो इस द्वीप पर तापमान का भी संकेत है)
  2. भूभाग की ऊबड़-खाबड़ता
  3. ढलान
  4. तट से दूरी
  5. वनस्पति प्रकार
  6. हवा की गति

वैश्विक जलवायु परिवर्तन का प्रभाव :-

  • वैश्विक जलवायु परिवर्तन से तापमान, वर्षा और हवा की गति पर प्रभाव पड़ रहा है, जिससे वनस्पति और वन्यजीव एवं पक्षी प्रजातियों के जीवन शैली प्रभावित हो रही है।
  • एक अध्ययन के अनुसार, वर्ष 2003 तक, मैरियन द्वीप का तापमान 50 वर्षों में 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है।
  • इससे यहां पर निवास करने वाले जीव-जन्तुओं एवं पक्षियों का जीवन प्रभावित हो रहा है।  
  • वैश्विक जलवायु परिवर्तन से अंटार्कटिक क्षेत्र में वनस्पतियों की प्रजातियों में परिवर्तन हो रहा है। 
  • पिछले 40 वर्षों में, कई प्रजातियों ने अपना निवास क्षेत्र उच्च ऊंचाई वाले स्थानों पर स्थानांतरित कर लिया है। 
  • दक्षिणी महासागर में हवा की गति पहले की अपेक्षा काफी बढ़ गई है, जिससे इस क्षेत्र में रहने वाकले जीव-जंतु तथा पक्षियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

संरक्षण की स्थिति:-

VULNERABLE

IUCN की स्थिति :- असुरक्षित (Vulnerable) सूची में सूचीबद्ध है

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- अल्बाट्रॉस पक्षी के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 

  1. यह दुनिया का सबसे बड़ा उड़ने वाला पक्षी है। 
  2. यह अपने जीवन का 60 वर्षों में से अधिकांश समय समुद्र में बिताता हैं। 
  3. विश्व में इस पक्षी की सर्वाधिक संख्या डिएगो गार्सिया  और कोको द्वीप पर पायी जाती है। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं

उत्तर - (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- वैश्विक जलवायु परिवर्तन का जीव-जन्तुओं,पक्षियों एवं वनस्पतियों पर क्या प्रभाव पड़ रहा है?  विवेचना कीजिए।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR