New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

 हायर एजुकेशन पर आल इंडिया सर्वे रिपोर्ट 2021-22 जारी

प्रारंभिक परीक्षा –  हायर एजुकेशन पर आल इंडिया सर्वे रिपोर्ट
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-2 

चर्चा में क्यों 

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने उच्च शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण रिपोर्ट (AISHE) 2021-22 को 25 जनवरी, 2024 को जारी किया।

AISHE

प्रमुख बिंदु 

  • शिक्षा मंत्रालय (पूर्व में मानव संसाधन विकास मंत्रालय) वर्ष 2011 से उच्च शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण रिपोर्ट (AISHE) को जारी कर रहा है।
  • इसमें AISHE के साथ पंजीकृत देश के सभी उच्च शैक्षणिक संस्थानों (Higher Educational Institutions ,HEIs) को शामिल करते हुए विभिन्न मापदंडों जैसे छात्र नामांकन, शिक्षक, बुनियादी ढांचागत जानकारी आदि पर विस्तृत जानकारी एकत्र की जाती है।

सर्वेक्षण की मुख्य बिंदु :

छात्र नामांकन

  • उच्च शिक्षा में कुल नामांकन वर्ष 2020-21 में 4.14 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2021-22 में लगभग 4.33 करोड़ हो गया है।
  • वर्ष 2014-15 में नामांकन में 3.42 करोड़ था। इसमें लगभग 91 लाख (26.5%) की वृद्धि हुई है।
  • महिला नामांकन 2020-21 में 2.01 करोड़ से बढ़कर 2021-22 में 2.07 करोड़ हो गया है।
    • वर्ष 2014-15 में महिला नामांकन में 1.57 करोड़ से लगभग 50 लाख (32%) की वृद्धि हुई है।
  • वर्ष 2014-15 में 46.07 लाख की तुलना में 2021-22 में अनुसूचित जाति(SC) छात्रों का नामांकन 66.23 लाख है (44% की वृद्धि)।
  • अनुसूचित जाति(SC) महिला छात्रों का नामांकन 2014-15 में 21.02 लाख था।
    • यह वर्ष 2020-21 में 29.01 लाख हुआ जो वर्ष 2021-22 में बढ़कर 31.71 लाख हो गया है। 2014-15 से इसमें 51% की बढ़ोतरी हुई है।
  • अनुसूचित जनजाति (ST) छात्रों का नामांकन 2014-15 में 16.41 लाख से बढ़कर वर्ष 2021-22 में 27.1 लाख हो गया है (65.2% की वृद्धि)
  • अनुसूचित जनजाति (ST) महिला छात्रों के मामले में वर्ष 2014-15 में नामांकन 7.47 लाख था जो वर्ष 2020-21 में 12.21 लाख हो गया।
    • वर्ष 2021-22 में बढ़कर यह 13.46 लाख हो गया है। 2014-15 से इसमें 80% की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
  • ओबीसी छात्रों का नामांकन भी वर्ष 2014-15 में 1.13 करोड़ से बढ़कर 2021-22 में 1.63 करोड़ हो गया है।
    • वर्ष 2014-15 के बाद से ओबीसी छात्र नामांकन में लगभग 50.8 लाख (45%) की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
  • ओबीसी महिला छात्रों के मामले में वर्ष 2014-15 में नामांकन 52.36 लाख से बढ़कर वर्ष 2021-22 में 78.19 लाख हो गया है।
    • वर्ष 2014-15 से ओबीसी महिला छात्र नामांकन में 49.3% की कुल वृद्धि हुई है।
  • अल्पसंख्यक छात्र नामांकन वर्ष 2014-15 में 21.8 लाख से बढ़कर वर्ष 2021-22 में 30.1 लाख (38% की वृद्धि) हो गया है।
  • महिला अल्पसंख्यक छात्र नामांकन वर्ष 2014-15 में 10.7 लाख से बढ़कर वर्ष 2021-22 में 15.2 लाख (42.3% वृद्धि) हो गया है।
  • पूर्वोत्तर राज्यों में कुल छात्र नामांकन वर्ष 2014-15 में 9.36 लाख की तुलना में वर्ष 2021-22 में 12.02 लाख है।
  •  पूर्वोत्तर राज्यों में वर्ष 2021-22 में महिला नामांकन 6.07 लाख है, जो पुरुष नामांकन 5.95 लाख से अधिक है।

सकल नामांकन अनुपात (GER)

  • सकल नामांकन अनुपात (GER) 2014-15 में 23.7 से बढ़कर 2021-22 में 28.4 हो गया [18-23 वर्ष आयु वर्ग के लिए 2011 जनसंख्या अनुमान के अनुसार]।
  • महिला सकल नामांकन अनुपात (GER) 2014-15 में 22.9 से बढ़कर 2021-22 में 28.5 हो गया है।
  • एससी छात्रों का सकल नामांकन अनुपात (GER) 2014-15 में 18.9 से बढ़कर 2021-22 में 25.9 हो गया है जबकि महिला एससी छात्रों का सकल नामांकन अनुपात (GER) 2014-15 में 18.1 से बढ़कर 2021-22 में 26 हो गया है।
  • एसटी छात्रों का GER वर्ष  2014-15 में 13.5 से बढ़कर वर्ष 2021-22 में 21.2 हो गया है।
  •  महिला एसटी छात्रों का GER वर्ष 2014-15 के 12.2 से बढ़कर वर्ष 2021-22 में 20.9 हो गया है।
  • महिला एसटी छात्रों का रिजल्ट वर्ष 2014-15 में 12.2 से बढ़कर वर्ष 2021-22 में 20.9 हो गया है।
  • लिंग समानता सूचकांक (GPI), वर्ष 2021-22 में महिला जीईआर से पुरुष जीईआर का अनुपात 1.01 है।
  • वर्ष 2017-18 से GPI लगातार 1 से ऊपर बनी हुई है यानी लगातार पांचवें साल महिला जीईआर पुरुष जीईआर से अधिक बनी हुई है।
  • AISHE 2021-22 के अनुसार कुल छात्रों में से लगभग 78.9% स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में नामांकित हैं और 12.1% स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों में नामांकित हैं।
  • AISHE 2021-22 में स्नातक स्तर पर विषयों में कला में नामांकन (34.2%) सबसे अधिक है। इसके बाद विज्ञान (14.8%), वाणिज्य (13.3%) और इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी (11.8%) का स्थान आता है।
  • AISHE 2021-22 में स्नातकोत्तर स्तर में अधिकतम छात्र सामाजिक विज्ञान (21.1%) में नामांकित हैं। इसके बाद विज्ञान (14.7%) का स्थान आता है।

पीएचडी नामांकन

  • पीएचडी नामांकन 2014-15 में 1.17 लाख की तुलना में 2021-22 में बढ़कर 2.12 लाख (81.2%) हो गया है।
  • महिला पीएचडी नामांकन 2014-15 में 0.48 लाख से दोगुना होकर 2021-22 में 0.99 लाख हो गया है।
  • महिला पीएचडी नामांकन में 2014-15 से 2021-22 की अवधि के लिए वार्षिक वृद्धि 10.4% है।
  • वर्ष 2021-22 में यूजी, पीजी, पीएचडी और एम.फिल स्तरों पर कुल नामांकन में से 57.2 लाख छात्र साइंस स्ट्रीम में नामांकित हैं, जिसमें महिला छात्रों (29.8 लाख) की संख्या पुरुष छात्रों (27.4 लाख) से अधिक है।
  • सरकारी विश्वविद्यालय कुल विश्वविद्यालयों का 58.6% हैं, जो कुल नामांकन में 73.7% योगदान करते हैं, निजी विश्वविद्यालय कुल नामांकन में 26.3% योगदान देते हैं।
  • 2021-22 में यूजी, पीजी, एम.फिल और पीएचडी स्तर पर एसटीईएम में नामांकित छात्रों की कुल संख्या 98.5 लाख है, जबकि 2020-21 में यह 94.7 लाख थी।
  • 2020-21 में 95.4 लाख के मुकाबले 2021-22 में पास-आउट की कुल संख्या बढ़कर 1.07 करोड़ हो गई है।

2021-22 में विश्वविद्यालय में विभिन्न बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता:

  • पुस्तकालय (99%)
  • प्रयोगशालाएं (88%)
  • कंप्यूटर केंद्र (93%)
  • कौशल विकास केंद्र (71%)
  • खेल मैदान (91%)

संस्थानों की संख्या

  • पंजीकृत विश्वविद्यालयों/विश्वविद्यालय स्तर के संस्थानों की कुल संख्या 1,168 हैं, कॉलेजों की संख्या 45,473 और स्वायत्त (स्टैंडअलोन) संस्थानों की संख्या 12,002 है।
  • 2014-15 से कुल मिलाकर 341 विश्वविद्यालय/विश्वविद्यालय स्तर के संस्थान स्थापित किए गए हैं।
  • 17 विश्वविद्यालय (जिनमें से 14 राज्य सार्वजनिक विश्वविद्यालय हैं) और 4,470 कॉलेज विशेष रूप से महिलाओं के लिए हैं।

फैकल्टी (संकाय)

  • 2021-22 में फैकल्टी/शिक्षकों की कुल संख्या 15.98 लाख है।
  •  इनमें से लगभग 56.6% पुरुष और 43.4% महिलाएं हैं।
  • महिला फैकल्टी/शिक्षकों की संख्या 2014-15 में 5.69 लाख से बढ़कर 2021-22 में 6.94 लाख हो गई है। (2014-15 से 22% की वृद्धि)
  • प्रति 100 पुरुष संकाय में महिलाओं की संख्या में मामूली सुधार हुआ है, जो 2020-21 में 75 से बढ़कर 2021-22 में 77 हो गया है।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने उच्च शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण रिपोर्ट (AISHE) 2021-22 को 25 जनवरी, 2024 को जारी किया।
  2. उच्च शिक्षा में कुल नामांकन 2020-21 में 4.14 करोड़ से बढ़कर 2021-22 में लगभग 4.33 करोड़ हो गया है।
  3. शिक्षा मंत्रालय वर्ष 2011 से उच्च शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण रिपोर्ट (AISHE) को जारी कर रहा है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल एक 

(b) केवल दो 

 (c) सभी तीनों 

(d)  कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : उच्च शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण रिपोर्ट (AISHE) वर्ष 2021-22 के प्रमुख निष्कर्षों को रेखांकित कीजिए।

स्रोत :the hindu

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR