New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

अंटार्कटिक पेंगुइन की बर्ड फ्लू से मौत

प्रारंभिक परीक्षा- अंटार्कटिक, पेंगुइन, H5N1
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3, संरक्षण

संदर्भ-

हाल ही में वैज्ञानिकों ने कुछ अंटार्कटिक पेंगुइन प्रजातियों में H5N1 नामक संक्रामक और अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लूएंजा से पहली मौत की पुष्टि की है।

bird-flu

मुख्य बिंदु-

  • वर्ष, 2021 के बाद से HPAI H5N1 क्लैड 2.3.4.4b के रूप में जाना जाने वाला H5N1का यह संस्करण वर्तमान में अधिक प्रभावी  हो गया है। 
  • इसके कारण यूनाइटेड किंगडम, दक्षिण अमेरिका, यूरोप और दक्षिण अफ्रीका में लाखों पक्षियों की मौत हो गई है।
  • H5N1 का यह संस्करण अंटार्कटिक में पहली बार वर्ष, 2023 के अंत में नजर आया।
  • उस समय  कुछ जेंटू पेंगुइन में इस वायरस की पुष्टि हुई, जो फ़ॉकलैंड द्वीप समूह में मृत पाए गए थे।
  • 30 जनवरी, 2024 तक सी लायन द्वीप पर 200 से अधिक मरने वाले जेंटू पेंगुइन की सूचना मिली है।
  • तीन अंटार्कटिक पेंगुइन प्रजातियों; यथा किंग पेंगुइन, दक्षिणी रॉकहॉपर पेंगुइन और मैकरोनी पेंगुइन को असुरक्षित या खतरे के नजदीक के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।

किंग पेंगुइन में वायरस का प्रसार-

  • ‘अंटार्कटिक वन्यजीव स्वास्थ्य नेटवर्क‘ अंटार्कटिक अनुसंधान पर बनी वैज्ञानिक समिति का हिस्सा है।
  • इस संस्था के अनुसार, फ़ॉकलैंड से लगभग 900 मील पूर्व में दक्षिण जॉर्जिया द्वीप पर किंग पेंगुइन में संदिग्ध मामला दर्ज किया गया है। 
  • अभी तक इसकी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कॉलोनियों में बीमारी का खतरा-

  • अंटार्कटिक के पेंगुइन में इस रोगजनक वायरस के प्रति वर्तमान में कोई प्रतिरक्षा नहीं है। 
  • वे सीमित स्थानों वाली बड़ी कॉलोनियों में भी प्रजनन करते हैं। 
  • यदि एक पक्षी संक्रमित हो तो यह वायरस तेजी से फैल सकता है। 
  • वर्ष, 2023 में दक्षिण अमेरिका में इस वायरस के आने के बाद से 500,000 से अधिक समुद्री पक्षी मर चुके हैं। 
  • इनमें पेलिकन, बूबी और पेंगुइन सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। 
  • चिली ने हजारों हम्बोल्ट पेंगुइनों की मौत की सूचना दी है। 
  • हाथी सील की बड़े पैमाने पर मौतों की सूचना मिली है, साथ ही केल्प गल्स और ब्राउन स्कुआ की मौतों में भी वृद्धि हुई है। 
  • अंटार्कटिक के मुख्य भूमि पर कोई संक्रमण रिपोर्ट नहीं किया गया है, लेकिन वायरस बिना पहचाने ही वहां फैल सकता है। 

H5N1-

HPAI

H5N1 वायरस को पहली बार वर्ष, 1996 में चीन में देखा गया था। 

  • यह हवा की बूंदों और पक्षियों के मल से फैलता है। 
  • मानव-जनित जलवायु परिवर्तन और घरेलू मुर्गीपालन में बार-बार पुन: परिसंचरण के कारण पक्षियों के प्रवास कार्यक्रम में बदलाव से यह और बढ़ गया है । 
  • अनेक वर्षों से यह वायरस केवल पालतू पक्षियों तक ही सीमित था, लेकिन वर्ष 2021 से वनीय क्षेत्र में तेजी से फैल रहा है। 
  • यह वायरस मई, 2022  में जंगली स्तनधारियों में फैल गया। 
  • उसके बाद से इसे प्यूमा, लोमड़ी, स्कंक और भूरे भालू सहित दर्जनों स्तनधारियों में पाया गया है। 
  • अर्जेंटीना के पेटागोनिया में तीन प्रजनन स्थलों पर रहने वाले लगभग 96% हाथी सील के बच्चों की वर्ष, 2023 में बर्ड फ्लू से मृत्यु हो गई।
  • यह वायरस आर्कटिक में भी वन्यजीव आबादी के माध्यम से फैल रहा है। 
  • दिसंबर, 2023 में पहली बार आर्कटिक में एक ध्रुवीय भालू की H5N1 से मृत्यु हो गई थी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की चेतावनी-

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों से भविष्य में मनुष्यों पर इसके संभावित संक्रमण के लिए तैयार रहने को कहा है। 
  • प्रारंभ में वैज्ञानिकों ने सोचा था कि स्तनधारी केवल संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने से ही वायरस की चपेट में आ सकते हैं। 
  • जितना अधिक यह वायरस स्तनधारियों के बीच फैलेगा, उतना ही इसका विस्तार होगा।

पेंगुइन-

Penguin

  • यह अंटार्कटिक का सर्वाधिक आम पक्षी है। 
  • ये बड़ी आबादी वाली कॉलोनियों में रहते हैं। 
  • ये कठिन परिस्थितियों में भी जीवित रहते हैं।
  • पेंगुइन की 18 अलग-अलग प्रजातियों में से केवल दो, एम्परर और एडेली ही, अंटार्कटिक महाद्वीप को अपना वास्तविक घर बनाते हैं।
  • चिनस्ट्रैप, जेंटू और मैकरोनी अंटार्कटिक प्रायद्वीप के उत्तरी सिरे पर प्रजनन करते हैं, जहाँ परिस्थितियाँ कम कठोर होती हैं। 
  • किंग पेंगुइन केवल गर्म और उत्तरी उप अंटार्कटिक द्वीपों पर ही प्रजनन करते हैं। 
  • एक प्रजाति गैलापागोस पेंगुइन भूमध्य रेखा पर भी रहती है।
  • पेंगुइन के पंख होते हैं, लेकिन वे उड़ नहीं सकते। 
  • ये कुशल तैराक और गोताखोर होते हैं।  
  • पेंगुइन के पंख कठोर और छोटे फ़्लिपर्स होते हैं जो उन्हें पानी के भीतर आगे बढ़ाते हैं। 
  • उनके पैर शरीर में बहुत पीछे की ओर स्थित होते हैं और पूंछ के साथ मिलकर उनके लिए पानी के नीचे पतवार बनाते हैं।  

अंटार्कटिक-

  • अंटार्कटिक दक्षिणी गोलार्ध में अंटार्कटिक अभिसरण से घिरा एक ठंडा सुदूर क्षेत्र है। 
  • अंटार्कटिक दक्षिणी गोलार्ध के लगभग 20 प्रतिशत भाग को कवर करता है। 
  • कुल क्षेत्रफल की दृष्टि से अंटार्कटिका पाँचवाँ सबसे बड़ा महाद्वीप है। 
  • यह एक अनोखा महाद्वीप है, क्योंकि इसमें मूल मानव आबादी नहीं है । 
  • अंटार्कटिक में कोई देश नहीं हैं। 
  • अंटार्कटिक के रॉस द्वीप पर स्थित माउंट एरेबस पृथ्वी पर सबसे दक्षिण में स्थित सक्रिय ज्वालामुखी है। 
  • अंटार्कटिक रेगिस्तान दुनिया के सबसे शुष्क रेगिस्तानों में से एक है।
  • यह पृथ्वी के ताप संतुलन का एक अभिन्न अंग है। 
  • अंटार्कटिक के आसपास का पानी "महासागर कन्वेयर बेल्ट" का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। 
  • अंटार्कटिक के आसपास के ठंडे पानी को ‘अंटार्कटिक बॉटम वॉटर’ के नाम से जाना जाता है। यह इतना घना है कि समुद्र तल से टकराता है। 
  • लाइकेन , काई और स्थलीय शैवाल अंटार्कटिका में उगने वाली वनस्पति की कुछ प्रजातियों में से हैं । 
  • अंटार्कटिक में ब्लू, फिन, हंपबैक, राइट, मिन्के, सेई, स्पर्म व्हेल, तेंदुआ सील, पेंगुइन आदि प्रमुख जीव पाए जाते हैं।
  • अंटार्कटिक क्षेत्र 100 मिलियन से अधिक पक्षियों के साथ-साथ सील, समुद्री शेर और अन्य समुद्री स्तनधारियों के लिए महत्वपूर्ण प्रजनन क्षेत्र प्रदान करता है। 

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- पेंगुइन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. ये मुख्यतः आर्कटिक क्षेत्र में पाए जाते हैं।
  2. ये बड़ी आबादी वाली कॉलोनियों में रहते हैं। 
  3. एक प्रजाति गैलापागोस पेंगुइन अंटार्कटिक पर भी रहती है।

  उपर्युक्त में से कितना/कितने कथन सही है/हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीनों

(d) कोई नहीं

उत्तर- (a)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- अंटार्कटिक पर H5N1 के विस्तार एवं उसके दुष्प्रभाव की व्याख्या कीजिए। 

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR