New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य (Asola Bhatti Wildlife Sanctuary)

प्रारम्भिक परीक्षा – असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3

संदर्भ

  • दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली वन विभाग को असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य में 9 और 10 दिसंबर 2023 को आयोजित होने वाले 'वॉक विद वाइल्डलाइफ' कार्यक्रम पर रोक लगा दिया है।
  • रोक लगाने का कारण प्रतिभागियों के साथ-साथ अभयारण्य में वन्यजीवों के जीवन को खतरा है।

Wildlife-Sanctuary   

असोला भट्टी वन्य अभयारण्य

  • इस वन्यजीव अभयारण्य की स्थापना वर्ष 1986 में हुई थी। यह अभ्यारण्य लगभग 32.71 वर्ग किमी (4, 845 एकड़) क्षेत्र में विस्तृत है। 
  • यह अभयारण्य दक्षिणी दिल्ली के तुगलकाबाद से सटे हुए हरियाणा राज्य के गुरुग्राम एवं फरीदाबाद ज़िलों में दिल्ली रिज में स्थित है। 
  • यह अभयारण्य अरावली पर्वतमाला को सिन्धु-गंगा मैदान से जोड़ता है।

विशेषता 

  • इस अभयारण्य में वनस्पतियों की लगभग 250, पक्षियों की 200, तितलियों की 90, सरीसृप की 10, स्तनधारियों की 10 और उभयचरों की 8 प्रजातियां पायी जाती हैं। 
  • इस अभयारण्य का सबसे बड़ा आकर्षण केंद्र यहां स्थित नीली झील (Neeli jheel) और बटर फ्लाई पार्क है। 
  • अभयारण्य के प्रमुख वन्यजीव :- तितली,मोर, लाल सिर वाले गिद्ध, उल्लू, काले रंग के खरगोश, सियार/लोमड़ी, कृष्ण मृग, रीसस मकाक बंदर, क्रेस्टेड साही, जंगली बिल्ली, तेंदुए आदि हैं। 
  • अभयारण्य के प्रमुख वनस्पति :- पलाश, कदंब वृक्ष, मीठा इंद्र आदि हैं। 

असोला भट्टी अभयारण्य में बीज बैंक

  • इस वन्यजीव अभयारण्य में वर्ष 2015 में ‘बीज बैंक’ परियोजना शुरू की गई  थी। 
  • इस परियोजना को वन विभाग एवं बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (BNHS) द्वारा संयुक्त रूप से क्रियान्वित किया जा रहा है।
  • उद्देश्य : दिल्ली में विलुप्त हो रहे वृक्षों के बारे में जागरूकता बढ़ाना, इन वृक्षों के रोपण में लोगों को सक्षम बनाकर उन्हें वृक्षों/वनस्पतियों के बीज उपलब्ध कराना एवं उनकी अवस्थिति का मानचित्रण करना है।
  • इस योजना के तहत प्रतिवर्ष वृक्षों/वनस्पतियों के उत्पादन को लगभग 10 लाख तक बढ़ाना है।
  • इसके लिए दिल्ली तथा अन्य राज्यों से बीज (Seed) संग्रह किया जा रहा है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- हाल ही में दिल्ली उच्च न्यायालय के द्वारा 'वॉक विद वाइल्डलाइफ' कार्यक्रम पर रोक लगा दिया है। यह कार्यक्रम किस अभयारण्य में आयोजित होने वाला था ? 

(a)  काबिनी वन्यजीव अभयारण्य 

(b)  डंडेली वन्यजीव अभयारण्य 

(c)  असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य 

(d)  ब्रह्मगिरी वन्यजीव अभयारण्य

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- ‘बीज बैंक’ परियोजना क्या है? इसके पारिस्थितिक महत्व की व्याख्या कीजिए।  

स्रोत: THE HINDU

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR