New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

BAPS मंदिर

प्रारम्भिक परीक्षा – BAPS मंदिर
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1 

संदर्भ

  • बीएपीएस मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 14 फरवरी, 2024 को किया जा रहा है। 
  • इस महोत्सव में भाग लेने के लिए मंदिर की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल ने भारत के प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया है।

BAPS-Temple

        

बीएपीएस मंदिर 

  • इस मंदिर का निर्माण बोचासनवासी अक्षर पुरूषोत्तम संस्था (BAPS) स्वामीनारायण के  द्वारा किया जा रहा है। जिसके अध्यक्ष महंत स्वामी महाराज हैं।
  • यह मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित लगभग 108 फीट ऊंचा, मध्य पूर्व में पहला हिंदू मंदिर है।
  • यह मंदिर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी के अबू मुरीखाह में स्थित है। 
  • यह मंदिर 55,000 वर्ग मीटर स्थल पर स्थित है। 
  • मंदिर को भारत में कारीगरों द्वारा बनाया गया है। 
  • इस मंदिर के परिसर में सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप में पारंपरिक हिंदू मंदिर के सभी पहलुओं और विशेषताओं को शामिल किया गया है। 
  • मंदिर के परिसर में एक आगंतुक केंद्र, प्रार्थना कक्ष, प्रदर्शनियां, बच्चों के लिए खेल, विषयगत उद्यान, किताबें आदि स्थित हैं। 
  • इस मंदिर का निर्माण कार्य वर्ष 2018 से प्रारम्भ हुआ था।  
  • इस मंदिर में उत्तरी राजस्थान से लाए गुलाबी बलुआ पत्थरों का प्रयोग किया गया है, जो 50 डिग्री सेल्सियस (122 डिग्री फ़ारेनहाइट) तक तापमान सह सकता है।
  • यह मंदिर हिंदू पारंपरिक वास्तुकला के माध्यम से बनाया गया है। 
  • यह मंदिर भारत में स्थित अक्षरधाम (दिल्ली) मंदिर के समान है लेकिन उससे छोटा है। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- निम्नलिखित में से बोचासनवासी अक्षर पुरूषोत्तम संस्था (BAPS) स्वामीनारायण के  द्वारा किस अरब देश में हिन्दू मंदिर बनवाया गया है ?

(a)  यमन

(b)  ओमान

(c)  सऊदी अरब  

(d)  संयुक्त अरब अमीरात

उत्तर: (d)

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR