New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

भारत- सऊदी अरब के बीच द्विपक्षीय हज समझौता- 2024 

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी, महरम
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर- 1    
                                         

संदर्भ-

  • 7 जनवरी 2024 को जेद्दा में भारत और सऊदी अरब ने द्विपक्षीय हज समझौते- 2024 पर हस्ताक्षर किए।

india-saudia

मुख्य बिंदु-

  • इस समझौते पर केंद्रीय महिला, बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी तथा विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन एवं सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्री तौफीक बिन फौजान अल-रबिया ने हस्ताक्षर किए।
  • भारत के अधिकांश यात्री हज कमिटी ऑफ इंडिया (HCOI) के माध्यम से हज करते हैं।
  • कुछ यात्री कमिटी द्वारा अधिकृत प्राइवेट टूर ऑपरेटरों के जरिए हज यात्रा करते हैं।
  • हज यात्रा- 2024 के लिए भारत से कुल 1,75,025 हज यात्रियों का कोटा तय किया गया है-
    • इसमें हज समिति के माध्यम से तीर्थयात्रियों के लिए 1,40,020 सीटें आरक्षित की गई हैं।
    • 35,005 हज यात्रियों को निजी ऑपरेटरों के माध्यम से अनुमति दी गई है। 
  • बिना महरम वाली महिलाओं (LWM) की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए सऊदी अरब ने भारत सरकार की पहल की सराहना।
  • श्रीमती स्मृति ईरानी हज यात्रियों के व्यवस्था की देखरेख करने और अन्वेषण करने के लिए जेद्दा के किंग अब्दुलअज़ीज़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के हज टर्मिनल का दौरा किया।
  • श्रीमती स्मृति ईरानी ने 8 जनवरी, 2024 को वह जेद्दा में सऊदी हज और उमरा मामलों के मंत्रालय द्वारा आयोजित 'हज और उमरा सम्मेलन' के तीसरे संस्करण के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

महरम-

  • महरम (जिसके साथ खून का रिश्ता हो) के बिना औरतों का हज जायज नहीं माना गया है। 
  • महरम वह है जिसके साथ निकाह नहीं हो सकता; जैसे- मां, बहन, सास, फूफी, नानी और दादी, इनके महरम बेटा, भाई, दामाद, भतीजा, धेवता, पोता आदि।

mahrams

  • ये शरियत के कानून सऊदी अरब हुकूमत में लागू हैं।
  • बिना महरम या शौहर के बिना औरत के हज का सफर नाजायज माना जाता है।

कुरान में महरम -

  • कुरान में हज तीर्थयात्रा के संबंध में करीब 25 आयतें हैं।
  • इसमें हज तीर्थयात्रियों के लिए कई निर्देश दिए गए हैं, हालांकि इनमें महरम की अनिवार्यता का जिक्र नहीं है।
  • सऊदी अरब में महिला तीर्थयात्रियों के लिए महरम की अनिवार्यता है।
  • सऊदी अरब में पहले ही से इस संबंध में नियम बनाए जा चुके हैं।
  • सऊदी अरब किंगडम गाइडलाइन के अनुसार, 45 साल से अधिक उम्र की महिलाएं बिना महरम के एक संगठित समूह के साथ हज तीर्थयात्रा कर सकती हैं।
  • ऐसी महिलाओं को अपने शौहर, पुत्र या भाई से 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' (NOC) लेना होता है।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- भारत- सऊदी अरब के बीच संपन्न द्विपक्षीय हज समझौते- 2024 पर भारत के किस मंत्री ने हस्ताक्षर किया?

(a) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

(b) विदेश मंत्री एस. जयशंकर

(c) शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान

(d) महिला, बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी

उत्तर- (d)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- इस्लाम धर्म में मरहम क्या है? बिना मरहम वाली महिलओं की हज यात्रा के नियमों का उल्लेख करें।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR