New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली(CPGRAMS) रिपोर्ट 

प्रारंभिक परीक्षा – केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली
मुख्य परीक्षा : सामान्य अध्ययन प्रश्नप्रत्र 2 - शासन व्यवस्था, पारदर्शिता और जवाबदेही के महत्त्वपूर्ण पक्ष

सन्दर्भ 

  • हाल ही में, प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) ने मई, 2023 के लिए राज्यों हेतु केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (CPGRAMS) की मासिक रिपोर्ट जारी की है।
  • यह राज्य सरकारों/केंद्रशासित प्रदेशों के लिए DARPG द्वारा प्रकाशित 10वीं रिपोर्ट है।  

CPGRAMS रिपोर्ट

  • यह रिपोर्ट सार्वजनिक शिकायतों के प्रकारों, श्रेणियों एवं उनके निपटान की स्थिति का विस्तृत विश्लेषण प्रस्‍तुत करती है। 
  • मई, 2023 में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा कुल 65,983 शिकायतों का निवारण किया गया। 
  • DARPG द्वारा मासिक रिपोर्ट प्रकाशित किए जाने के बाद से यह सभी राज्यों में शिकायतों का अब तक का सर्वाधिक मासिक निवारण है।
  • DARPG ने CPGRAMS निवारण में उनके प्रदर्शन के आधार पर राज्य सरकारों/केंद्रशासित प्रदेशों की रैंकिंग की प्रक्रिया का भी शुभारंभ किया है।
  • रैंकिंग की शुरुआत राज्यों के बीच शिकायत निवारण और वितरण में सुधार के DARPG के प्रयास का हिस्सा है और 127वीं संसदीय स्थायी समिति की सिफारिशों के अनुरूप है।
  • यह रैंकिंग राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को उनकी शिकायत निवारण प्रणाली की समीक्षा करने और उसे कारगर बनाने एवं अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ तुलनात्मक मूल्यांकन करने में सहायता करने के लिए भारत सरकार के प्रयास का अंग है।
  • वर्तमान में DARPG राज्यों को 4 श्रेणियों में बांटता है –
    1. 15,000 से अधिक शिकायतों वाले राज्य
    2. 15,000 से कम शिकायतों वाले राज्य
    3. पूर्वोत्‍तर राज्य
    4. केंद्र शासित प्रदेश

राज्यों का प्रदर्शन 

  • 15,000 से अधिक शिकायतों वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश शीर्ष स्थान पर है, इसके बाद झारखंड और मध्य प्रदेश का स्थान है।
    • उत्तर प्रदेश ने 24 दिनों के औसत समापन समय के साथ कुल 1,01,465 शिकायतों का निपटान किया है।
  • 15,000 से कम शिकायतों वाले राज्यों में,तेलंगाना शीर्ष स्थान पर है, इसके बाद छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड का स्थान है।
  • पूर्वोत्तर राज्यों की रैंकिंग में सिक्किम शीर्ष स्थान पर है, इसके बाद असम और अरुणाचल प्रदेश का स्थान है।
  • केंद्र शासित प्रदेशों के लिए ग्रुप बी श्रेणी में रैंकिंग में लक्षद्वीप ने शीर्ष स्थान हासिल किया है, इसके बाद अंडमान और निकोबार तथा लद्दाख का स्थान है।

केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (CPGRAMS)

cpgrams

  • केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (CPGRAMS) सेवा वितरण से संबंधित किसी भी विषय पर सार्वजनिक अधिकारियों को अपनी शिकायतें दर्ज कराने के संबंध में नागरिकों के लिए 24x7 उपलब्ध एक ऑनलाइन मंच है। 
  • इसका प्रमुख उद्देश्‍य पीडि़त नागरिकों को कहीं से भी और कभी भी शिकायतें दर्ज कराने, मंत्रालयों/विभागों/संगठनों को इनकी जांच करने, इन शिकायतों का अनुकूल निवारण करवाने में सक्षम बनाना है। 
  • CPGRAMS में दायर शिकायत की स्थिति को शिकायतकर्ता के पंजीकरण के समय प्रदान की गई विशिष्ट पंजीकरण आईडी से ट्रैक किया जा सकता है। 
  • CPGRAMS शिकायत अधिकारी द्वारा समाधान से संतुष्ट नहीं होने पर नागरिकों को अपील की सुविधा भी प्रदान करता है। 
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR