New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

पहली बार CERN के वैज्ञानिकों ने पॉज़िट्रोनियम की लेजर कूलिंग की

प्रारंभिक परीक्षा – पॉज़िट्रोनियम
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों

यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन (CERN) के शोधकर्ताओं की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने पहली बार पॉज़िट्रोनियम की लेजर कूलिंग का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया।

CERN

मुख्य बिंदु 

  • एंटीहाइड्रोजन प्रयोग, ग्रेविटी, इंटरफेरोमेट्री, स्पेक्ट्रोस्कोपी (AEGIS) सहयोग वाले 19 यूरोपीय और भारतीय अनुसंधान समूह का प्रतिनिधित्व करने वाले भौतिकविदों ने 22 फ़रवरी,2024 को इस वैज्ञानिक उपलब्धि की घोषणा की।
  • AEGIS के सहयोग से भौतिकविदों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने पॉज़िट्रोनियम के लेजर कूलिंग का प्रदर्शन करके यह  सफलता प्राप्त की है।
  • यह प्रयोग जिनेवा में यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन (CERN)  में किया गया था।
  • इसमें शोधकर्ता एक विशेष लेजर प्रणाली का उपयोग करके पॉज़िट्रोनियम परमाणुओं को लगभग 380 केल्विन से 170 केल्विन तक ठंडा करने में सफलता प्राप्त की।
  • यह अनुसंधान एंटीमैटर और पदार्थ के बीच तुल्यता सिद्धांत के परीक्षणों में और प्रगति की संभावनाओं को खोलता है
  • इस प्रयोग के लिए विशेष रूप से विकसित अलेक्जेंड्राइट लेजर प्रणाली का उपयोग करके अत्यधिक जटिल प्रक्रिया के माध्यम से पॉज़िट्रोनियम परमाणुओं को ठंडा किया गया।
  • यह सफलता पॉज़िट्रोनियम परमाणुओं के बोस-आइंस्टीन कंडेनसेट्स जैसी परमाणु प्रणालियों का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।
  • यह प्रयोग के बड़े लक्ष्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जिसमें एंटीमैटर सिस्टम के गुणों को उनके पदार्थ समकक्षों के साथ सटीक तुलना करना शामिल है।
  • यह ब्रह्मांड में पदार्थ और एंटीमैटर के बीच असंतुलन के भौतिकी के सबसे बड़े रहस्यों में से एक को सुलझाने में मदद कर सकता है।
  • एंटीहाइड्रोजेन एक्सपेरिमेंट, ग्रेविटी, इंटरफेरोमेट्री, स्पेक्ट्रोस्कोपी (AEgIS) में भारत से प्रोफेसर रंगवाला की टीम के साथ 19 यूरोपीय अनुसंधान समूह शामिल हैं।

पॉज़िट्रोनियम

positronium

  • पॉज़िट्रोनियम में इलेक्ट्रॉन (e -) और पॉज़िट्रॉन (e+) शामिल  होता है एवं यह  एक मौलिक परमाणु है।

electron

  • इसका जीवन अत्यंत अल्प होता है एवं यह 142 नैनो-सेकंड में आधा नष्ट हो जाता है।
  • इसका द्रव्यमान इलेक्ट्रॉन के द्रव्यमान का दोगुना होता है
  • यह शुद्ध लेप्टोनिक परमाणु भी है।
  • लेप्टान एक प्राथमिक अर्ध-पूर्णांक स्पिन कण है जो मजबूत अंतःक्रिया में शामिल नहीं होता है।

भारत और CERN

  • भारत वर्ष 2016 में यूरोपियन ऑर्गनाइज़ेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च (CERN) का सहयोगी सदस्य बना।
  • CERN के साथ भारत का जुड़ाव लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर (LHC) के निर्माण में सक्रिय भागीदारी है,
  • भारत  हार्डवेयर एक्सेलेरेटर घटकों / प्रणालियों के डिज़ाइन, विकास व आपूर्ति और सॉफ्टवेयर विकास में सहयोग कर रहा है।
  • भारत को वर्ष 2004 में CERN में 'पर्यवेक्षक' के रूप में शामिल किया गया था।
  • भारतीय वैज्ञानिकों ने ए लार्ज आयन कोलाइडर एक्सपेरिमेंट (ALICE) और कॉम्पैक्ट म्यूऑन सोलेनॉइड (CMS) प्रयोगों में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसके कारण हिग्स बोसोन की खोज हुई।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन (CERN) के शोधकर्ताओं की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने पहली बार पॉज़िट्रोनियम की लेजर कूलिंग का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया। 
  2. पॉज़िट्रोनियम में इलेक्ट्रॉन (e -) और पॉज़िट्रॉन (e+) शामिल  होता है एवं यह  एक मौलिक परमाणु है।
  3. भारत वर्ष 2016 में यूरोपियन ऑर्गनाइज़ेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च (CERN) का सहयोगी सदस्य बना।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल एक 

(b) केवल दो 

 (c) सभी तीनों 

(d)  कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : हाल ही में CERN के वैज्ञानिकों ने पॉज़िट्रोनियम की लेजर कूलिंग की इस प्रयोग के प्रमुख निहितार्थों को रेखांकित कीजिए।

स्रोत:इंडियन एक्सप्रेस

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR