New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

देहरादून में क्लोरीन गैस का रिसाव 

प्रारम्भिक परीक्षा – क्लोरीन गैस, हैलोजन
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3

चर्चा में क्यों

  • देहरादून के झाझरा में 9 जनवरी 2024 को क्लोरीन गैस लीक हो गई।

Chlorine-gas

प्रमुख बिंदु 

  • देहरादून के झांझरा इलाके में एक खाली प्लॉट में क्लोरीन गैस के सिलेंडर से अचानक रिसाव होने लगा। 

प्रभाव :-

  • क्लोरीन गैस लीक होने की वजह से लोगों को सांस लेने में समस्या हो रही है। 
  • इस गैस के प्रभाव से बचने के लिए पुलिस , NDRF और SDRF के अधिकारियों द्वारा आसपास के घरों को खाली कराया गया।

क्लोरीन गैस:-

Chlorine 

  • क्लोरीन एक रासायनिक तत्व है ; इसका प्रतीक सीएल (CL) और परमाणु संख्या 17 है। 
  • यह गैस हैलोजन में दूसरा सबसे हल्का गैस है, यह आवर्त सारणी में फ्लोरीन और ब्रोमीन के बीच है। 
  • कमरे के तापमान पर क्लोरीन एक पीली-हरी गैस है। 
  • क्लोरीन एक अत्यंत प्रतिक्रियाशील तत्व एवं एक मजबूत ऑक्सीकरण एजेंट है।
  • यह पृथ्वी की पपड़ी में पाया जाने वाले हैलोजन (फ्लोरीन के बाद) दूसरा सबसे प्रचुर रासायनिक तत्व है। 
  • एलिमेंटल क्लोरीन व्यावसायिक रूप से इलेक्ट्रोलिसिस द्वारा खारे पानी से उत्पादित किया जाता है।

प्रयोग :-

  • इसका उपयोग एक सामान्य कीटाणुनाशक के रूप में, स्विमिंग पूल या गंदा पानी  को साफ करने के लिए किया जाता है । 
  • क्लोरीन का उपयोग पहली बार प्रथम विश्व युद्ध में एक जहरीली गैस हथियार के रूप में किया गया था।
  • क्लोराइड युक्त खनिज:- सेंधा नमक (NaCl), सिल्वाइट (KCl) और कार्नेलाइट (MgCl2 .KCl.6H2O) हैं।

हैलोजन समूह के तत्व :-

  • हैलोजन समूह या आवर्त सारणी के समूह 17 में पांच तत्व एक अधातु तत्व, क्लोरीन, ब्रोमिन, आयोडीन एवं एस्टाटिन शामिल हैं। 
  • इन तत्वों का प्रयोग कई कार्यों में किये जाता है जैसे- फ्लोरीन का उपयोग टूथपेस्ट में तथा क्लोरीन का उपयोग पानी को साफ करने के लिए कीटाणुनाशक के रूप में किया जाता है।
  • हैलोजन एक ग्रीक भाषा का शब्द है, जिसमें 'हेलो' का अर्थ नमक और 'जीन' का अर्थ पैदा/उत्पन्न होना है। ग्रीक भाषा में हैलोजन का अर्थ नमक उत्पादन है। 
  • एस्टैटिन को हैलोजन समूह में रखा गया है क्योंकि इसका व्यवहार आयोडीन के समान है एवं यह एक रेडियोधर्मी तत्व है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- हाल ही में देहरादून के झाझरा में किस गैस के रिसाव से सांस लेने की समस्या उत्पन्न हुई ?

(a)  फ़्लोरिन

(b)  ब्रोमिन 

(c)  क्लोरीन 

(d)  हीलियम 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- क्लोरीन क्या है ? इसके लाभ एवं हानि की व्याख्या  कीजिए

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR