New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

भारत में मैंग्रोव पिट्टा पक्षी की पहली गणना का आयोजन 

प्रारंभिक परीक्षा – मैंग्रोव पिट्टा पक्षी
मुख्य परीक्षा : सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र 3 - पर्यावरण संरक्षण

सन्दर्भ 

  • हाल ही में, ओडिशा के केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर जिलों में भारत की पहली मैंग्रोव पिट्टा पक्षी गणना का आयोजन किया गया। 

महत्वपूर्ण तथ्य 

  • इस गणना में मैंग्रोव पिट्टा पक्षियों की संख्या 179 पायी गयी। 
  • यह गणना पॉइंट काउंट विधि द्वारा जंगल में चलकर या पानी में देशी नावों का उपयोग करके की गई थी।

मैंग्रोव पिट्टा पक्षी

mangrove-pitta-bird

  • मैंग्रोव पिट्टा पक्षी, मैंग्रोव वनों में पाये जाते हैं, जहां यह क्रस्टेशियन, मोलस्क और कीड़ों को खाते हैं।
  • यह पित्तिडे परिवार से संबंधित है तथा इसका वैज्ञानिक नाम पिट्टा मेगरहिन्चा है।  
  • इसे IUCN की रेड लिस्ट में निकट संकटग्रस्त (Near Threatened) के रूप में शामिल किया गया है।
  • मैंग्रोव पिट्टा पक्षी भारत, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर और इंडोनेशिया में पाए जाते हैं।
  • भारत में ये मुख्य रूप से ओडिशा के भितरकनिका तथा पश्चिम बंगाल के सुंदरबन में मैंग्रोव वन क्षेत्रों में पाये जाते हैं।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR