New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

दिव्य कला मेला-2023 

प्रारम्भिक परीक्षा – दिव्य कला मेला-2023
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1 

संदर्भ

12वें दिव्य कला मेला-2023 का आयोजन 29 दिसंबर 2023  से 7 जनवरी 2024 तक सूरत, गुजरात में किया जा रहा है।

Divine-Art-Fair-2023

प्रमुख बिंदु 

  • दिव्यांग व्यक्तियों के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए इस मेले का आयोजन  सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा किया जा रहा है। 
  • उद्देश्य :-इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश भर के दिव्यांग उद्यमियों और कारीगरों के उत्पादों और शिल्प कौशल को एक उचित मंच प्रदान करना है।
  • यह मेला, सूरत 2022 से शुरू होने वाली श्रृंखला का 12 वां मेला है। 

विशेषता 

  • इस मेले का आयोजन  'वोकल फॉर लोकल' मिशन के तहत किया जा रहा है, जिसमें दिव्यांग कारीगरों द्वारा बनाए गए उत्पादों को देखा/खरीदा जायेगा।
  • यह मेला, सूरत 2022 से शुरू होने वाली श्रृंखला का 12 वां मेला है। 
  • इस मेले में लगभग 20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 100 दिव्यांग कारीगर/कलाकार और उद्यमियों के द्वारा अपने उत्पादों और कौशल का प्रदर्शन किया जायेगा।

मेले में प्रदर्शित होने वाले प्रमुख उत्पाद :- 

  • इस मेले में गृह सजावट के सामान और जीवन शैली से जुड़े उत्पाद जैसे -कपड़े, स्टेशनरी , पर्यावरण के अनुकूल उत्पाद, पैकेज्ड भोजन , जैविक उत्पाद, खिलौने ,उपहार, व्यक्तिगत सहायक उपकरण, आभूषण और क्लच बैग आदि प्रदर्शित किये जायेंगे। 
  • इस 10 दिवसीय मेले में दिव्यांग एवं पेशेवर कलाकारों द्वारा कई सांस्कृतिक गतिविधियों को भी प्रदर्शित किया जायेगा। 
  • 2023-2024 के दौरान यह कार्यक्रम अन्य शहरों में भी आयोजित किया जाएगा।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- निम्नलिखित में से 12वें दिव्य कला मेला-2023 का आयोजन कहाँ पर किया जा रहा है ?

(a)  दिल्ली 

(b)  जयपुर

(c)  सूरत   

(d)  गुडगाँव 

उत्तर: (c)

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR