New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

मंगल ग्रह पर भूकंप  (Earthquake On Mars)

प्रारंभिक परीक्षा –भूकंप
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1 और 3

संदर्भ 

  • नासा के इनसाइट लैंडर ने मंगल ग्रह/ लाल ग्रह पर अब तक दर्ज किए गए सबसे बड़े भूकंप का पता लगाया है।

Earthquake-On-Mars    

प्रमुख बिंदु 

  • मंगल ग्रह पर इनसाइट लैंडर के द्वारा 4.7 की तीव्रता वाले भूकंप दर्ज किये गए हैं, जो पृथ्वी पर भले ही बड़ा न हो, लेकिन मंगल ग्रह के लिए यह एक बड़ा झटका है।
  • 4.7 तीव्रता का भूकंप मंगल ग्रह के दक्षिणी गोलार्ध में अल-क़ाहिरा वालिस क्षेत्र में केंद्रित था, जो भूमध्य रेखा के ठीक उत्तर में इनसाइट के स्थान से लगभग 2,000 किमी दक्षिण-पूर्व में था। 
  • मंगल ग्रह पर अधिकांश भूकंप इनसाइट के पूर्व में स्थित सेर्बेरस फॉसे नामक क्षेत्र दर्ज किये गए हैं। 
  • वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर भूकंप आने के कारणों में सबसे पहले उल्कापिंड के प्रभाव को बताया, लेकिन खोज करने पर मंगल ग्रह पर भूकंप का वास्तविक कारण टेक्टोनिक गतिविधि को बताया है । 
  • पृथ्वी के विपरीत, मंगल पर प्लेट टेक्टोनिक्स नामक भूवैज्ञानिक प्रक्रिया नहीं है जो आमतौर पर भूकंप का कारण बनती है। 
  • ऐसा माना जा रहा है कि संभवतः मंगल ग्रह के आतंरिक परत में तनाव बल रिलीज होने के कारण कंपन हुआ है। क्योंकि भूकंप का अर्थ है कंपन और यह कंपन सतह के आतंरिक भाग से निकलने वाली उर्जा के द्वारा होता है। 
  • मंगल ग्रह के आतंरिक भाग में तनाव अरबों वर्षों के विकास का परिणाम है, जिसमें ग्रह के विभिन्न हिस्सों का अलग-अलग दरों पर ठंडा होना और सिकुड़ना शामिल है।
  • नासा के द्वारा मंगल ग्रह पर भेजे गए इनसाइट को वर्ष 2022 में सेवानिवृत्त कर दिया। जिसने अपने भूकंपमापी उपकरण से 1,319 भूकंपों का पता लगाया था।

यह इतना महत्त्वपूर्ण क्यों है ?

  • यह मंगल ग्रह के टेक्टॉनिक प्रक्रियाओं एवं भूकंपीय गतिविधि के बारे में बेहतर ढंग से समझने में यह हमारी सहायता कर सकता है, जो भविष्य में मंगल ग्रह पर मानव निवास के लिए सहायक होगा। 

निष्कर्ष 

  • पृथ्वी का क्रस्ट विशाल प्लेटों में विभाजित है जो हमेशा चलते रहती हैं, जिससे भूकंप आते हैं। 
  • मंगल ग्रह की परत एक एकल ठोस प्लेट है।लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मंगल ग्रह पर सब कुछ शांत है। 
  • मंगल ग्रह पर कोई सक्रिय प्लेट टेक्टोनिक प्रक्रिया नहीं चल रही है। लेकिन यह ग्रह अभी भी  धीरे-धीरे सिकुड़ और ठंडा हो रहा है इस कारण से इसके आतंरिक परत के भीतर अभी भी गति हो रही है।

मंगल (Mars) :

  • यह सूर्य से दूरी के क्रम में पृथ्वी के बाद चौथा ग्रह है। यह सूर्य की परिक्रमा 687 दिनों में पूरी करता है। 
  • मंगल ग्रह की सतह लाल होने के कारण इसे 'लाल ग्रह' भी कहते हैं। 
  • इस ग्रह पर वायुमंडल अत्यंत विरल है। इसकी घूर्णन गति पृथ्वी के घूर्णन गति के समान है। फोबोस और डीमोस मंगल के दो उपग्रह है। 'डीमोस' सौरमंडल का सबसे छोटा उपग्रह है। इस ग्रह का सबसे ऊँचा पर्वत 'निक्स ओलंपिया' है, जो एवरेस्ट से तीन गुना ऊँचा है।
  • सर्वप्रथम मार्क्स ओडेसी नामक कृत्रिम उपग्रह से यहाँ बर्फ छत्रकों और हिमशीतित जल की सूचना मिली थी। मंगल पर जीवन की संभावना तथा उसके वातावरण. के अध्ययन के लिए विश्व के अनेक देश प्रयासरत हैं।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- हाल ही में नासा के इनसाइट लैंडर ने किस ग्रह पर 4.7 की तीव्रता वाले भूकंप की जानकारी दी है ? 

(a)  शुक्र

(b)  वृहस्पति

 (c)  बुध  

(d)  मंगल 

उत्तर: (d)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- विभिन्न ग्रहों पर किये जा रहे खोज मानव के लिए किस प्रकार से लाभदायक है? विवेचना  कीजिए। 

स्रोत : INDIAN EXPRESS

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR