New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

 इमैनुएल मैक्रॉन : 75वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर- 2

संदर्भ-

  • 22 दिसंबर, 2023 को विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे।

Emmanuel-Macron

मुख्य बिंदु-

  • गणतंत्र दिवस के लिए मुख्य अतिथि बनने के लिए राष्ट्रपति जो बिडेन के भारत के निमंत्रण को स्वीकार करने में अमेरिका द्वारा असमर्थता जताने के बाद मैक्रॉन को निमंत्रण दिया गया
  • यह छठीं बार है, जब कोई फ्रांसीसी नेता गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होगा।
  • मैक्रॉन यह सम्मान पाने वाले फ्रांस के पांचवें राष्ट्र प्रमुख हैं-
    1. वर्ष 1976 और वर्ष 1998 में पूर्व फ्रांसीसी प्रधानमंत्री जैक्स शिराक 
    2. वर्ष, 1980 में पूर्व राष्ट्रपति वालेरी गिस्कार्ड डी-एस्टिंग 
    3. वर्ष, 2008 में पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी 
    4. 2016 में पूर्व राष्ट्रपति फ्रेंकोइस ओलांद 
  • वर्ष 2024 में फ़्रांस ऐसा पहला देश हो जाएगा, जिसके नेता सबसे ज्यादा बार गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि रह चुके हैं। 
  • वर्तमान समय तक फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम के नेता पांच-पांच बार गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि रह चुके हैं।
  • गणतंत्र दिवस समारोह पर मुख्य अतिथि के चुनाव में कुछ अनिवार्य तत्वों का ध्यान रखा जाता है; जैसे- 
    1. द्विपक्षीय संबंध
    2. रणनीतिक साझेदारी
    3. वैश्विक भू-राजनीति 
    4. द्विपक्षीय व्यापार 

द्विपक्षीय संबंध-

  • फ्रांस को भारत का निमंत्रण द्विपक्षीय संबंधों की दृढ़ता की पुष्टि करता है।
  • भारत और फ्रांस के राजनयिक संबंधों की स्थापना जून, 1948 में हुई।
  • 75 वर्षों से भारत और फ्रांस के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं।
  • प्रधानमंत्री मोदी 14 जुलाई, 2023 को पेरिस में आयोजित बास्तील दिवस परेड में मुख्य अतिथि थे। 
  • भारत और फ्रांस हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा के लिए द्विपक्षीय, त्रिपक्षीय और बहुपक्षीय प्रारूपों में सहयोग के नए क्षेत्रों की तलाश में लगे हुए हैं।
  • दोनों देश डिजिटलीकरण, साइबर सुरक्षा और उन्नत कंप्यूटिंग, आतंकवाद का मुकाबला, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा और सतत विकास के क्षेत्रों में भी एक दूसरे का सहयोग कर रहें हैं।

रणनीतिक साझेदारी-

  • रणनीतिक साझेदार के रूप में भारत और फ्रांस कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर एक समान विचार रखते हैं। 
  • वर्ष, 2023 में भारत और फ्रांस अपनी रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। 
  • वर्ष, 1998 में भारत और फ्रांस ने अपने राजनयिक संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया।
  • यूरोपीय संघ से बाहर फ्रांस की यह पहली रणनीतिक साझेदारी थी। 
  • रणनीतिक साझेदारी भारत-फ्रांस संबंधों के तीव्र विकास में सहायक रही।
  • रक्षा और सुरक्षा, अंतरिक्ष एवं नागरिक परमाणु के क्षेत्रों में सहयोग रणनीतिक साझेदारी के प्रमुख स्तंभ हैं।

वैश्विक भू-राजनीति –

  • दोनों देश कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर एक समान विचार रखते हैं। 
  • फ्रांस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता और संयुक्त राष्ट्र में सुधारों के लिए भारतीय दृष्टिकोण का समर्थन करता है।
  • मिसाइल टेक्नोलॉजी कंट्रोल रिजीम (MTCR), वासेनार अरेंजमेंट (WA) और ऑस्ट्रेलिया ग्रुप (AG) में भारत के शामिल होने में फ्रांस का महत्वपूर्ण योगदान था। 
  • फ्रांस परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (NSG) में भारत के शामिल होने की कोशिश का समर्थन करता है।
  • फ्रांस ने एक पर्यवेक्षक देश के रूप में हिंद महासागर आयोग (IOC) में भारत के शामिल होने का समर्थन किया था।
  • भारत ने हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (IORA) में फ्रांस को सदस्यता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

द्विपक्षीय व्यापार –

  • यूरोपीय संघ में फ्रांस, भारत का पांचवां सबसे बड़े व्यापारिक भागीदार है। 
  • वित्तीय वर्ष 2022-2023 में दोनों देशों के बीच वस्तुओं का द्विपक्षीय व्यापार 13.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया। 
  • वर्ष, 2021 में सेवाओं का व्यापार 6.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
  • फ्रांस में भारत के निर्यात में 7.1 प्रतिशत की औसत दर के साथ लगातार वृद्धि देखी गई है।
  • यह वर्ष 2018 के 4.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर वर्ष 2022 में 6.64 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई है।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न- भारतीय गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर अभी तक किस/किन देश/देशों के नेता को पांच बार मुख्य अतिथि बनने का अवसर मिला है?

  1. यूनाइटेड किंगडम
  2. फ़्रांस
  3. अमेरिका
  4. पुर्तगाल
  5. दक्षिण अफ्रीका

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 2, 3 और 4

(c) केवल 1, 3 और 5

(d) केवल 2 और 5

उत्तर- (a)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न- रक्षा और सुरक्षा, अंतरिक्ष एवं नागरिक परमाणु के क्षेत्रों में सहयोग रणनीतिक साझेदारी के प्रमुख स्तंभ हैं। भारत- फ़्रांस संबंधों के संदर्भ इसकी विवेचना कीजिए।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR