New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

19,000 से अधिक सीमाउंट्स की खोज 

प्रारम्भिक परीक्षा: सीमाउंट्स।
मुख्य परीक्षा : सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र 1&3 - भौगोलिक विशेषताएं और उनकी स्थिति, पर्यावरण और जैव विविधता। 

संदर्भ 

  • हाल ही में, वैज्ञानिकों ने नए उच्च-रिज़ॉल्यूशन डेटा के माध्यम से 19,325 नए सीमाउंट्स की खोज की है। 

प्रमुख बिन्दु 

  • दरअसल सीमाउंट्स सागर के जल के नीचे बने पहाड़ होते हैं, जिसका निर्माण ज्वालामुखी गतिविधियों के माध्यम होता है।

seamounts

  • सीमाउंट्स को समुद्री जीवन के लिए हॉटस्पॉट के रूप में जाना जाता है।
  • अधिकांश सीमाउंट्स मध्य-महासागर के रिजों, इंट्राप्लेट हॉटस्पॉट, ज्वालामुखीय और भूकंपीय गतिविधि वाले समुद्री द्वीप श्रृंखलाओं के पास बनते हैं। 
  • ये सीमाउंट्स सक्रिय, विलुप्त या सुप्त ज्वालामुखी पर्वत के रूप में भी हो सकते हैं।

सीमाउंट्स  का महत्व 

  • यह पृथ्वी की ऊपरी परत मेंटल की संरचना के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।  
  • टेक्टोनिक प्लेट्स कैसे विकसित होती हैं, इसके बारे में भी जानकारी देते हैं।
  • समुद्र वैज्ञानिक सीमाउंट्स का अध्ययन करके समुद्र के  जल के प्रसारित होने और कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करने की क्षमता के बारे में पता लगाते हैं।

कैसे मैप किया गया ?

  • स्थलाकृतिक मानचित्रण के लिए जहाजों पर इको साउंडर्स और मल्टीबीम सोनार का उपयोग करके सीमाउंट का पता लगाया गया। 
  • क्रायोसैट-2, एन्विसैट, जेसन-1 जियोडेटिक मिशन और भारत और फ्रांस द्वारा विकसित सरल उपग्रह ने इस  प्रगति में योगदान दिया।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR