प्रारंभिक परीक्षा : समसामयिकी मुख्य परीक्षा : सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र – 2 |
संदर्भ
- ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी में नौवें फीफा महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप 20 जुलाई से 20 अगस्त 2023 तक हुआ।
- इस टूर्नामेंट में पहली बार कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सिडनी के एकोर स्टेडियम में 20 अगस्त को खेला गया।
![fifa-world-cup](https://www.sanskritiias.com/uploaded_files/images//fifa-world-cup.jpg)
प्रमुख बिंदु
इस टूर्नामेंट की कुल 32 टीमें इस प्रकार हैं -
- ग्रुप ए: न्यूजीलैंड, नॉर्वे, फिलीपींस, स्विट्जरलैंड
- ग्रुप बी: ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, नाइजीरिया, कनाडा
- ग्रुप सी: कोस्टा रिका, जापान, स्पेन, जाम्बिया
- ग्रुप डी: इंग्लैंड, हैती, डेनमार्क, चीन
- ग्रुप ई: यूएसए, वियतनाम, नीदरलैंड, पुर्तगाल
- ग्रुप एफ: फ्रांस, जमैका, ब्राजील, पनामा
- ग्रुप जी: स्वीडन, दक्षिण अफ्रीका, इटली, अर्जेंटीना
- ग्रुप एच: जर्मनी, मोरक्को, कोलंबिया, दक्षिण कोरिया
- महिला फुटबॉल विश्व कप इतिहास में ऐसा पहली बार है जब दो देश मिलकर इसकी मेजबानी कर रहे हैं।
महिला विश्व कप 2023 फाइनल
- स्पेन ने फीफा महिला विश्व कप 2023 फाइनल (FIFA Women World Cup 2023) में इंग्लैंड को 1-0 से हरा कर इतिहास रच दिया है।
- स्पेन की महिला फुटबॉल टीम पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनी है।
- दूसरी तरफ इस हार से इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है क्योंकि उसके पास भी पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका था।
- फाइनल मुकाबले में एकमात्र गोल स्पेन की ओर से कप्तान ओल्गा कार्मोना ने दागा।
- 29वें मिनट पर स्पेन को पहली बढ़त मिली जब काउंटर अटैक में ओल्गा कार्मोना ने शानदार गोल किया।
- 71 मिनट पर स्पेन को अपनी लीड डबल करने का मौका पेनाल्टी के रूप में मिला लेकिन इंग्लैंड की गोलकीपर मैरी इयरप्स (Mary Earps) ने पेनाल्टी सेव कर दिया।
- गेम ख़त्म होने के बाद फाइनल स्कोर 1-0 ही रहा और स्पेन ने अपना पहला खिताब जीत लिया।
प्रारम्भिक परीक्षा प्रश्न : निम्नलिखित में से फीफा महिला फुटबॉल विश्व कप – 2023 कहाँ खेला गया ?
- अमेरिका
- ऑस्ट्रेलिया
- न्यूजीलैंड
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-
कूट-
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) केवल 1 और 3
(d) केवल 2 और 3
उत्तर (d)
मुख्य परीक्षा प्रश्न : खेल का महत्त्व क्या है और यह हमारे जीवन में कैसे परिवर्तन ला सकता है? विस्तृत व्याख्या कीजिए।
|