New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

फिनलैंड NATO में शामिल

प्रारंभिक परीक्षा - नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइनजेशन (NATO)
मुख्य परीक्षा : सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र 2 - द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह

सन्दर्भ 

  • हाल ही में फिनलैंड, नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइनजेशन (NATO) का नया सदस्य बन गया। 

महत्वपूर्ण तथ्य 

  • फिनलैंड के शामिल होने के बाद नाटो के सदस्यों की कुल संख्या 31 हो गयी है।
  • यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद फिनलैंड ने नाटो में शामिल होने के लिए आवेदन किया था।
  • फिनलैंड की सीमा रूस से लगती है, जिसके कारण रूस द्वारा फिनलैंड के NATO में शामिल होने का विरोध किया जा रहा है। 
  • रूस, यूरोप में नॉर्वे, फिनलैंड, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड, बेलारूस, यूक्रेन और जॉर्जिया के साथ सीमा साझा करता है।  
    • इसमें से फिनलैंड, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड और नॉर्वे नाटो के सदस्य बन चुके हैं।

फ़िनलैंड

finland

  • फिनलैंड, उत्तरी यूरोप में स्थित देश है, जिसकी राजधानी हेलसिंकी है।
  • यह स्वीडन, नॉर्वे और रूस के साथ अपनी भूमि सीमा को साझा करता है।
  • फ़िनलैंड 1995 से यूरोपीय संघ और 1999 से यूरोज़ोन का सदस्य है।
  • फ़िनिश और स्वीडिश फ़िनलैंड की आधिकारिक भाषाएँ हैं।
  • स्वीडन, फिनलैंड, डेनमार्क, नॉर्वे और आइसलैंड को नॉर्डिक देश भी कहा जाता है। 
  • फिनलैंड को झीलों का देश भी कहा जाता है
  • वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स के अनुसार फिनलैंड दुनिया का सबसे खुश देश है।

नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइनजेशन (NATO)

  • उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) संयुक्त राज्य अमेरिका के नेतृत्व वाला एक पश्चिमी रक्षात्मक सैन्य गठबंधन (Western Defensive Military Alliance) है। 
  • नाटो का मुख्यालय ब्रुसेल्स में है। 
  • शीत युद्ध के प्रारंभ के साथ एक सैन्य व राजनीतिक संगठन के रूप में नाटो का गठन 4 अप्रैल, 1949 को 12 सदस्यों के साथ हुआ था। 
  • वर्तमान में इस संगठन में दो उत्तरी अमेरिकी देशों(अमेरिका, कनाडा) के अतिरिक्त 29 यूरोपीय देश शामिल हैं। 
  • वर्ष 2020 में उत्तरी मेसीडोनिया इस संगठन में 30वें सदस्य के रूप में शामिल हुआ था। 
  • नाटो संधि के अनुच्छेद 4 के अनुसार क्षेत्रीय अखंडता, राजनीतिक स्वतंत्रता या अन्य किसी प्रकार की सुरक्षा को खतरा होने की स्थिति में सदस्य राष्ट्र एक-दूसरे से परामर्श कर सकते हैं। 
  • अनुच्छेद 5 के अनुसार संधि के सदस्य देशों में से किसी एक या एक से अधिक के खिलाफ सशस्त्र हमले को समस्त नाटो सदस्यों के खिलाफ हमला माना जाएगा। 
    • इस प्रकार, यह अनुच्छेद सामूहिक सुरक्षा सिद्धांत (Collective Defense Principle) अर्थात् वन-फॉर-ऑल, ऑल-फॉर-वन’ को बताता है।
  • नाटो में किसी नए सदस्य को शामिल करने का निर्णय सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति के आधार पर लिया जाता है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR