New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

चिकनगुनिया का पहला टीका (first vaccine for chikungunya)

प्रारंभिक परीक्षा – चिकनगुनिया (chikungunya)
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3  

चर्चा में क्यों

अमेरिका ने चिकनगुनिया के पहले टीके को 9 नवंबर 2023 को मंजूरी दी।

 chikungunya

प्रमुख बिंदु 

  • 9 नवंबर 2023 को चिकनगुनिया के लिए दुनिया का पहला टीका अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) द्वारा अनुमोदित किया गया।
  • चिकनगुनिया टीका यूरोपीय वैक्सीन निर्माता वलनेवा द्वारा विकसित किया गया है और यह Ixchiq ब्रांड के तहत उपलब्ध होगा।
  • यह  18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए अनुमोदित किया गया है।
  •  इसे त्वरित अनुमोदन मार्ग का उपयोग करके अनुमोदित किया गया है।

चिकनगुनिया(Chikungunia)

  • यह एक वायरल संक्रमण  है जो मुख्य रूप से एडीज एजिप्टी और एडीज एल्बोपिक्टस मच्छरों द्वारा फैलता है।
  • चिकनगुनिया विषाणु एक अर्बोविषाणु है जिसे अल्फाविषाणु परिवार का माना जाता है।
  • चिकनगुनिया में गंभीर जोड़ों का दर्द और चलने-फिरने में दिक्कत होती है और यह बुखार के साथ आता है।
  • यह  उभरता हुआ वैश्विक स्वास्थ्य खतरा" बताया गया है।
  • डब्ल्यूएचओ के अनुसार चिकनगुनिया अफ्रीका, एशिया और अमेरिका में प्रचलित है लेकिन अन्य क्षेत्रों में भी छिटपुट प्रकोप की सूचना मिलती रहती है।

चिकनगुनिया होने के कारण (Causes of Chikungunia)

  • चिकनगुनिया वायरस एक संक्रमित मच्छर के काटने से फैलता है।
  • इस रोग को शरीर में आने के बाद 2 से 4 दिन का समय फैलने में लगता है।
  • इस रोग के लक्षणों  में बुखार आमतौर पर दो से ज्यादा दिन तक नहीं चलता है तथा अचानक ही समाप्त भी हो जाता है।
  • मूल रूप से यह रोग उष्णकटिबंधीय अफ्रीका का तथा एशिया में पनपता है। यह रोग एडिज प्रजाति के मच्छर मानव शरीर में फैलाते हैं।
  • यह मच्छर दिन के उजाले में काटते हैं। यह रोग मच्छर से मानव को और दोबारा मच्छर द्वारा मानव का संक्रमित खून पीने से होता है अर्थात् मानव-मच्छर-मानव के चक्र में फैलता है।
  • यह रोग विषाणु मुख्य रूप से बन्दर में पायें जाते हैं किन्तु मानव शरीर सहित अन्य प्रजातियाँ भी इससे प्रभावित हो सकती है।

चिकनगुनिया के लक्षण (Symptoms of Chikungunia)

  • चिकनगुनिया को शरीर में फैलने में 4 दिन का समय लगता है और इसके लक्षण समय के साथ नजर आने लगते हैं।
  • इससे हाथों और पैरों में चकत्ते बन जाते हैं।
  • इससे मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द एवं थकान का अनुभव होता है।
  • इसके कारण गम्भीर पीठ दर्द,आँखों में पीड़ा एवं कंजेक्टिवाइटिस होना,अनिद्रा, गले में खराश तथा निर्बलता भी शामिल है।
  • अन्य लक्षणों में जोड़ों में सूजन, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, मतली, थकान और दाने शामिल हैं।

चिकनगुनिया की जांच

  • रिवर्स ट्रांस्क्रिप्शन पॉलीमिरेस चेन रियेक्शन (Reverse Transcription Polymerase Chain Reaction)
  • इम्यूनोफ्लोरेसेन्स एसेस (Immunofluoresance assays)
  • हेमाग्लूटिनेशन इन्हिबिशन टेस्ट्स (Haemagglutination inhibition tests)

चिकनगुनिया की वैक्सीन

  • Ixchiq को मांसपेशियों में इंजेक्शन द्वारा एकल खुराक के रूप में दिया जाता है।
  • इसमें चिकनगुनिया वायरस का एक जीवित, कमजोर संस्करण होता है और टीका प्राप्तकर्ता में उन लक्षणों के समान लक्षण पैदा हो सकते हैं जो इस बीमारी से पीड़ित लोगों में होते हैं।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. अमेरिका ने चिकनगुनिया के पहले टीके को 9 नवंबर 2023 को मंजूरी दी।
  2. यह एक वायरल संक्रमण  है जो मुख्य रूप से एडीज एजिप्टी और एडीज एल्बोपिक्टस मच्छरों द्वारा फैलता है।
  3. चिकनगुनिया के कारण पीठ दर्द,आँखों में पीड़ा एवं कंजेक्टिवाइटिस होना,अनिद्रा, गले में खराश तथा कमजोरी हो सकती है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल एक   

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों   

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : वैक्सीन क्या होता है? चिकनगुनिया के वैक्सीन के प्रमुख निहितार्थों का उल्लेख कीजिए।

स्रोत: the hindu 

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR