New
July Offer: Upto 75% Discount on all UPSC & PCS Courses | Offer Valid : 5 - 12 July 2024 | Call: 9555124124

प्रयोगशाला में विकसित किया जाएगा मछली का मांस

प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिकी, सेल कल्चर तकनीक, केंद्रीय समुद्री मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान
मुख्य परीक्षा: सामान्य अध्ययन, पेपर-3 (भारतीय अर्थव्यवस्था, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी: नई प्रौद्योगिकी का विकास)

संदर्भ:

भारत में पहली बार प्रयोगशाला में मछली का मांस विकसित करने के लिए आइसीएआर-सेंट्रल मरीन फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट (CMFRI) ने अग्रणी पहल की है।

fish

प्रमुख बिंदु:

  • इसमें अनुसंधान और विकास के लिए मछली की कोशिकाओं को अलग करना और विकसित करना शामिल है। 
  • प्रारंभिक चरण में किंग फिश, सीयर फिश जैसी महंगी समुद्री मछलियों के मांस प्रयोगशाला में विकसित करने की योजना है।
  • इस प्रकार निर्मित अंतिम उत्पाद मछली के मूल स्वाद, बनावट और पोषण गुणों के समान ही होगा।
  • इसका उद्देश्य-
    • सीफूड की बढ़ती मांग को पूरा करना   
    • भारत को समुद्री मछली के मांस के क्षेत्र में अग्रणी बनाना
    • मत्स्य पालकों को आत्मनिर्भर बनाना
    • मत्स्य व्यवसाय को संगठित करना
  • सीएमएफआरआइ ने इस पहल को सार्वजनिक निजी भागीदारी मोड में शुरू करने के लिए नीट मीट बायोटेक के साथ सहयोगात्मक अनुसंधान समझौता किया है। इसके तहत-
    • सीएमएफआरआइ महंगी समुद्री मछली की प्रजातियों की प्रारंभिक कोशिका विकास पर अनुसंधान करेगा। 
    • परियोजना से संबंधित जैव रासायनिक और विश्लेषण की जिम्मेदारी भी सीएमएफआरआइ की होगी।
    • सेल कल्चर तकनीक में अपनी विशेषज्ञता के साथ नीट मीट बायोटेक बायोरियक्टर्स के माध्यम से उत्पादन को बढ़ाने में मदद करेगा।

सेल कल्चर तकनीक:

cell

सेल कल्चर (कोशिका संवर्धन) तकनीक:

  • यह एक प्रकार की जैव प्रौद्योगिकी तकनीक है, जहाँ पशु कोशिकाओं को अनुकूल वातावरण में कृत्रिम रूप से विकसित किया जाता है।
  • इसका अनुप्रयोग कैंसर अनुसंधान, टीका उत्पादन और जीन थेरेपी आदि में किया जा रहा है।

ICAR

आईसीएआर-केंद्रीय समुद्री मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान:

  • इसकी स्थापना भारत सरकार द्वारा 3 फरवरी 1947 को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के तहत की गई थी।
  • वर्ष1967 से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अधीनस्थ कार्यरत है।
  • इसका मुख्यालय कोच्चि, केरल में स्थित है।

प्रश्न:- प्रयोगशाला में मछली का मांस विकसित करने के संबंध में, निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. इसकी पहल आइसीएआर-सेंट्रल मरीन फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट ने की।  
  2. इसे सेल कल्चर तकनीक से तैयार किया जाएगा।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न 1 और ना ही 2   

 उत्तर- (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न: सीफूड क्षेत्र में भारत को अग्रणी बनाने के लिए जैव प्रौद्योगिकी तकनीक किस प्रकार सहायक हो सकती है?

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR